सहवाग ने रणजी ट्रॉफी में जड़ा एक और शानदार शतक, विश्व कप के लिए दावेदारी मजबूत
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 05 Jan 2015 6:39 PM
रोहतक : वीरेंद्र सहवाग ने अपनी शानदार फार्म जारी रखते हुए आज यहां लाजवाब सैकड़ा जड़ा और रजत भाटिया के साथ मिलकर दिल्ली को हरियाणा के खिलाफ रणजी ट्राफी ग्रुप बी मैच के पहले दिन शुरुआती झटकों से उबारा. सहवाग नाबाद 147 रन बनाकर अब भी क्रीज पर डटे हुए हैं. भारतीय टीम में वापसी […]
रोहतक : वीरेंद्र सहवाग ने अपनी शानदार फार्म जारी रखते हुए आज यहां लाजवाब सैकड़ा जड़ा और रजत भाटिया के साथ मिलकर दिल्ली को हरियाणा के खिलाफ रणजी ट्राफी ग्रुप बी मैच के पहले दिन शुरुआती झटकों से उबारा.
सहवाग नाबाद 147 रन बनाकर अब भी क्रीज पर डटे हुए हैं. भारतीय टीम में वापसी की कवायद में लगे इसे आक्रामक बल्लेबाज ने भाटिया (72) के साथ ऐसे समय में 176 रन की बड़ी साझेदारी निभायी जबकि जोगिंदर शर्मा (39 रन देकर तीन विकेट) की शानदार गेंदबाजी के सामने दिल्ली ने अपने शुरुआती चार विकेट 41 रन पर गंवा दिये थे. इन दोनों के प्रयास से दिल्ली ने पहले दिन का खेल समाप्त होने तक सात विकेट पर 278 रन बनाये हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










