युवराज सिंह विश्व कप में खेलेंगे या नहीं फैसला कल
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 05 Jan 2015 4:06 PM
मुंबई : राष्ट्रीय चयनकर्ता ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड में होने वाली त्रिकोणीय एकदिवसीय श्रृंखला के अलावा अगले महीने से होने वाले विश्व कप के लिए कल जब यहां टीम का चयन करने के लिए बैठक करेंगे तो वे घरेलू सत्र में युवराज सिंह के शानदार प्रदर्शन पर गौर कर सकते हैं. युवराज को पिछले साल चार […]
मुंबई : राष्ट्रीय चयनकर्ता ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड में होने वाली त्रिकोणीय एकदिवसीय श्रृंखला के अलावा अगले महीने से होने वाले विश्व कप के लिए कल जब यहां टीम का चयन करने के लिए बैठक करेंगे तो वे घरेलू सत्र में युवराज सिंह के शानदार प्रदर्शन पर गौर कर सकते हैं.
युवराज को पिछले साल चार दिसंबर को भारत के 30 संभावित खिलाडियों की सूची में शामिल नहीं किया गया था लेकिन रणजी ट्रॉफी में हरियाणा, महाराष्ट्र और सौराष्ट्र के खिलाफ लगातार तीन शतक जडने उन्होंने अपनी उम्मीदवारी जता दी है. युवराज को 2011 विश्व कप में मैन आफ द सीरीज चुना गया था जिसे भारत ने जीता था. बायें हाथ के इस बल्लेबाज ने 293 वनडे मैचों में 8000 से अधिक रन बनाए हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










