विराट कोहली ने सचिन तेंदुलकर को ट्विटर पर पछाड़ा

Updated at : 02 Jan 2015 11:32 PM (IST)
विज्ञापन
विराट कोहली ने सचिन तेंदुलकर को ट्विटर पर पछाड़ा

नयी दिल्ली : भारत के टेस्ट कप्तान बने विराट कोहली ट्विटर पर सचिन तेंदुलकर को पछाडकर सबसे लोकप्रिय क्रिकेटर बन गए हैं जिनके 50 लाख फालोअर हो गए हैं. कोहली के ट्विटर पर 5, 004, 544 फालोअर हैं जबकि तेंदुलकर के 4,910,498 और महेंद्र सिंह धौनी के 3,374,509 फालोअर हैं. ट्विटर के बयान के अनुसार […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : भारत के टेस्ट कप्तान बने विराट कोहली ट्विटर पर सचिन तेंदुलकर को पछाडकर सबसे लोकप्रिय क्रिकेटर बन गए हैं जिनके 50 लाख फालोअर हो गए हैं.

कोहली के ट्विटर पर 5, 004, 544 फालोअर हैं जबकि तेंदुलकर के 4,910,498 और महेंद्र सिंह धौनी के 3,374,509 फालोअर हैं. ट्विटर के बयान के अनुसार तीन महीने के भीतर कोहली के दस लाख फालोअर बढे हैं. उन्होंने अक्तूबर 2014 में 40 लाख का आंकडा पार किया था.

कोहली ने ट्विटर पर अपने प्रशंसकों को शुक्रिया कहते हुए लिखा , वाह. 50 लाख तक बहुत जल्दी पहुंच गया. नये साल का शानदार आगाज. इसे संभव बनाने के लिये आप सभी का शुक्रिया. ट्विटर पर वीरेंद्र सहवाग के 32 लाख , युवराज सिंह के 27 लाख, सुरेश रैना के 26 लाख और जहीर खान के 17 लाख फालोअर हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola