स्वच्छ भारत अभियान के लिए नॉमिनेट किये गये विराट कोहली और रोहित शर्मा

नयी दिल्ली : स्वच्छ भारत अभियान को सफल बनाने के लिए पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दो क्रिकेटर विराट कोहली और रोहित शर्मा को नॉमिनेट किया है. इनके अलावा प्रधान ने बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल, बिलियर्ड्स खिलाड़ी पंकज आडवाणी और टेनिस स्टार महेश भूपति को नामित किया है. इन सभी ने आमंत्रण को स्वीकार कर […]
नयी दिल्ली : स्वच्छ भारत अभियान को सफल बनाने के लिए पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दो क्रिकेटर विराट कोहली और रोहित शर्मा को नॉमिनेट किया है.
इनके अलावा प्रधान ने बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल, बिलियर्ड्स खिलाड़ी पंकज आडवाणी और टेनिस स्टार महेश भूपति को नामित किया है. इन सभी ने आमंत्रण को स्वीकार कर लिया है.
गौरतलब है कि इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सचिन तेंदुलकर, सानिया मिर्जा, सौरभ गांगुली, मोहम्मद कैफ और सुरेश रैना जैसे खिलाड़ियों को नामित किया है और उन्होंने इस निमंत्रण को स्वीकार भी कर लिया है. पेट्रोलियम मंत्री प्रधान ने कल दिल्ली के युसूफ सराय क्षेत्र में सफाई की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




