विराट कोहली ने श्रृंखला में तीसरा शतक जड़ा, गावस्कर की बराबरी की
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 Dec 2014 3:07 PM
मेलबर्न : विराट कोहली मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर आज अपनी शानदार पारी से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक श्रृंखला में तीन शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय बल्लेबाज बन गये. उन्होंने सुनील गावस्कर की बराबरी की. कोहली को अभी इस श्रृंखला में एक और मैच खेलना है लेकिन रिकार्ड के लिये बता दें कि गावस्कर ने विदेशी […]
मेलबर्न : विराट कोहली मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर आज अपनी शानदार पारी से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक श्रृंखला में तीन शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय बल्लेबाज बन गये. उन्होंने सुनील गावस्कर की बराबरी की.
कोहली को अभी इस श्रृंखला में एक और मैच खेलना है लेकिन रिकार्ड के लिये बता दें कि गावस्कर ने विदेशी दौरों पर दो बार तीन या इससे अधिक शतक लगाये हैं. उन्होंने 1971-72 में अपने पहले विदेशी दौरे में वेस्टइंडीज में चार और फिर 1977-78 में ऑस्ट्रेलिया में तीन शतक लगाये थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










