BCCI ने भुवनेश्वर कुमार को दिया तोहफा, अनुबंधित खिलडियों के ग्रुप ए में शामिल, युवराज-सहवाग आउट

मुंबई : युवराज सिंह,गौतम गंभीर,हरभजन सिंह,जहिर खान और वीरेंद्र सहवाग को एक और झटका लगा है. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने इन खिलाडियों को झटका देते हुए अनुबंधित खिलाडियों के लिस्ट से बाहर कर दिया है. बीसीसीआई ने आज 2014-15 के लिए नया लिस्ट जारी किया है. इस लिस्ट में इन खिलाडियों को जगह नहीं […]
मुंबई : युवराज सिंह,गौतम गंभीर,हरभजन सिंह,जहिर खान और वीरेंद्र सहवाग को एक और झटका लगा है. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने इन खिलाडियों को झटका देते हुए अनुबंधित खिलाडियों के लिस्ट से बाहर कर दिया है. बीसीसीआई ने आज 2014-15 के लिए नया लिस्ट जारी किया है. इस लिस्ट में इन खिलाडियों को जगह नहीं दिया गया है. जबकि उत्तर प्रदेश के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार को बीसीसीआई ने नये अनुबंध के ग्रुप ए में शामिल किया है. भुवनेश्वर कुमार को सचिन तेंदुलकर की जगह ग्रुप में शामिल किया गया है.
ज्ञात हो कि आगामी विश्व कप के लिए युवराज,सहवाग ,गंभीर,जहिर और हरभजन सिंह को टीम में शामिल नहीं किया गया है. इन खिलाडियों को विश्व कप के लिए नहीं चुना जाना काफी निराशाजनक रहा है, लेकिन बीसीसीआई ने अपने अनुबंधित खिलाडियों में इन्हें शामिल न करके इन्हें जोरदार झटका दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




