ePaper

पेशावर पीडितों को मदद करेगा पाकिस्‍तान क्रिकेट बोर्ड

Updated at : 18 Dec 2014 5:24 PM (IST)
विज्ञापन
पेशावर पीडितों को मदद करेगा पाकिस्‍तान क्रिकेट बोर्ड

अबु धाबी : पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने पेशावर पीडितों की मदद करने का फैसला किया है. पीसीबी ने न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे वनडे से होने वाली कमाई का कुछ हिस्सा सेना स्कूल में हुए आतंकी हमले में मारे गए पीडितों के परिवार वालों के लिए देने का फैसला किया है. पाकिस्तानी तालिबान के आतंकियों ने […]

विज्ञापन

अबु धाबी : पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने पेशावर पीडितों की मदद करने का फैसला किया है. पीसीबी ने न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे वनडे से होने वाली कमाई का कुछ हिस्सा सेना स्कूल में हुए आतंकी हमले में मारे गए पीडितों के परिवार वालों के लिए देने का फैसला किया है.

पाकिस्तानी तालिबान के आतंकियों ने मंगलवार को स्कूल पर हमला करके कम से कम 141 लोगों को मौत के घाट उतार दिया था जिसमें 132 बच्चे भी शामिल हैं. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने मैच को स्थगित करने की कोशिश की थी लेकिन उसने कहा कि वह मीडिया प्रतिबद्धता और प्रसारण साझेदारियों के कारण बंधा हुआ है.

पीसीबी ने कहा, हम मैच से होने वाली कमाई का हिस्सा परिवारों और स्कूल के नवीनीकरण के लिए देंगे. पाकिस्तान वर्ष 2009 से अपने सभी घरेलू मैच यूएई में खेल रहा है जब श्रीलंका की टीम बस पर लाहौर में आतंकियों ने हमला कर दिया था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola