टेस्ट रैंकिंग : टॉप 20 में पहुंचे कप्तान विराट कोहली
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 14 Dec 2014 4:17 PM
दुबई : ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एडिलेड में पहले क्रिकेट टेस्ट की दोनों पारियों में शतक जडने वाले भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद की टेस्ट बल्लेबाजों की नवीनतम रैंकिंग में 16वें स्थान के साथ शीर्ष 20 में पहुंच गए हैं. कोहली के दो शतकों के बावजूद भारत को मैच में 48 रन से हार […]
दुबई : ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एडिलेड में पहले क्रिकेट टेस्ट की दोनों पारियों में शतक जडने वाले भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद की टेस्ट बल्लेबाजों की नवीनतम रैंकिंग में 16वें स्थान के साथ शीर्ष 20 में पहुंच गए हैं.
कोहली के दो शतकों के बावजूद भारत को मैच में 48 रन से हार का सामना करना पड़ा लेकिन यह बल्लेबाज 11 स्थान की लंबी छलांग के साथ शीर्ष 20 में पहुंच गया है. कोहली के 703 अंक हैं और वह भारतीय बल्लेबाजों में शीर्ष पर हैं. चेतेश्वर पुजारा को एक स्थान का नुकसान उठाना पडा है और वह 18वें स्थान पर हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










