कर्ण शर्मा ने कहा, कोहली और शास्त्री ने मुझमें आत्मविश्वास भरा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 09 Dec 2014 4:56 PM
एडीलेड : टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण करने वाले लेग स्पिनर कर्ण शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट से पूर्व कप्तान विराट कोहली और टीम निदेशक रवि शास्त्री की जमकर तारीफ की है. कर्ण ने बताया कि कोहली और शास्त्री ने उनका हौसलाअफजाई की है. शर्मा ने कहा , मुझे सुबह ही पता चला कि […]
एडीलेड : टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण करने वाले लेग स्पिनर कर्ण शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट से पूर्व कप्तान विराट कोहली और टीम निदेशक रवि शास्त्री की जमकर तारीफ की है. कर्ण ने बताया कि कोहली और शास्त्री ने उनका हौसलाअफजाई की है.
शर्मा ने कहा , मुझे सुबह ही पता चला कि मैं यह मैच खेलूंगा. उन्होंने कहा , मुझे यकीन था कि इस दौरे पर मौका जरुर मिलेगा लेकिन पहला ही मैच खेलने का मौका पाकर बहुत खुश हूं. उन्होंने कहा , मानसिक और तकनीकी रुप से रवि शास्त्री ने काफी मदद की. हमारा पूरा सहयोगी स्टॉफ और कोच मेरी मदद कर रहे हैं. उन्होंने मुझे आत्मविश्वास दिया कि मुझे अपनी स्वाभाविक गेंदबाजी जारी रखनी चाहिये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










