ICC Ranking में खिसके धौनी-भुवी
Updated at : 02 Dec 2014 4:30 PM (IST)
विज्ञापन

दुबई : विराट कोहली आईसीसी एकदिवसीय बल्लेबाजों की नवीनतम रैंकिंग में दूसरे स्थान पर बरकरार हैं लेकिन कप्तान महेंद्र सिंह धौनी को एक स्थान का नुकसान उठाना पड़ा है. कप्तान धौनी रैंकिंग में नौवें स्थान पर है. धौनी के अलावा भारत के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार भी एक स्थान का नुकसान उठाना पड़ा है. भुवी […]
विज्ञापन
दुबई : विराट कोहली आईसीसी एकदिवसीय बल्लेबाजों की नवीनतम रैंकिंग में दूसरे स्थान पर बरकरार हैं लेकिन कप्तान महेंद्र सिंह धौनी को एक स्थान का नुकसान उठाना पड़ा है.
कप्तान धौनी रैंकिंग में नौवें स्थान पर है. धौनी के अलावा भारत के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार भी एक स्थान का नुकसान उठाना पड़ा है. भुवी गेंदबाजों की रैंकिंग में आठवें स्थान पर हैं जबकि बायें हाथ के स्पिनर रविंद्र जडेजा नौवें स्थान पर बरकरार हैं.
धौनी पिछले कुछ समय से क्रिकेट से मैदान से दूर हैं और श्रीलंका के खिलाफ पांच मैचों की श्रृंखला में उन्होंने हिस्सा नहीं लिया था. टीम रैंकिंग में भारत दूसरे स्थान पर बरकरार है जबकि बांग्लादेश ने मीरपुर में सोमवार को जिंबाब्वे पर 5-0 के क्लीनस्वीप के साथ इस टीम पर 22 अंक की बढ़त बना ली है. बांग्लादेश नौवें स्थान पर है और वह न्यूजीलैंड तथा वेस्टइंडीज से 21 अंक पीछे है जिनके 96 अंक हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




