भारतीय शेरों ने कंगारुओं को उसके घर पर घुसकर दिया मुंहतोड़ जवाब, पहला अभ्यास मैच ड्रॉ
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 25 Nov 2014 12:37 PM
एडीलेड : भारतीय क्रिकेट टीम ने आज ऑस्ट्रेलिया एकादश के साथ खेले गये मैच में सकारात्मक प्रदर्शन किया, जिसके कारण यह मैच ड्रा रहा.ग्लाइडरल स्टेडियम पर खेले गये मैच में भारत ने 91 ओवर में आठ विकेट पर 363 रन पर पारी घोषित की. इससे पहले मेजबान टीम 219 रन पर आउट हो गयी थी. […]
एडीलेड : भारतीय क्रिकेट टीम ने आज ऑस्ट्रेलिया एकादश के साथ खेले गये मैच में सकारात्मक प्रदर्शन किया, जिसके कारण यह मैच ड्रा रहा.ग्लाइडरल स्टेडियम पर खेले गये मैच में भारत ने 91 ओवर में आठ विकेट पर 363 रन पर पारी घोषित की. इससे पहले मेजबान टीम 219 रन पर आउट हो गयी थी.
रिधिमान साहा 56 और कर्ण शर्मा 55 रन बनाकर नाबाद रहे. सुरेश रैना ( 44 ) और रोहित शर्मा ( 23 ) ने भी रन बनाये. खेल शुरु होने पर विजय और पुजारा क्रीज पर थे. दोनों ने काुी सहज होकर रन बनाये और दूसरे विकेट के लिए 85 रन जोड़े. दोनों अर्धशतक बनाने के बाद रिटायर हो गये.
मैच के पहले दिन कल आरोन ने तीन और भुवनेश्वर कुमार तथा मोहम्मद शमी ने दो -दो विकेट लिये थे. इसके बाद शिखर धवन ( 10 ) सस्ते में आउट हो गये थे. भारत ने एक विकेट पर 55 रन से आगे खेलना शुरू किया था. भारत को दूसरा और आखिरी अभ्यास मैच शुक्रवार से खेलना है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










