केवल एक मैच से कोहली की कप्तानी का आकलन नहीं किया जाना चाहिए : अजहरुद्दीन
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 23 Nov 2014 1:59 PM
नयी दिल्ली : पूर्व भारतीय कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन का मानना है कि केवल एक मैच के परिणाम के आधार पर विराट कोहली की नेतृत्वक्षमता का आकलन नहीं किया जाना चाहिए. ज्ञात हो कि कप्तान महेंद्र सिंह धौनी की अनुपस्थिति में कोहली को टीम इंडिया का कमान सौंपा गया है. श्रीलंका के खिलाफ 5-0 से श्रृंखला […]
नयी दिल्ली : पूर्व भारतीय कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन का मानना है कि केवल एक मैच के परिणाम के आधार पर विराट कोहली की नेतृत्वक्षमता का आकलन नहीं किया जाना चाहिए. ज्ञात हो कि कप्तान महेंद्र सिंह धौनी की अनुपस्थिति में कोहली को टीम इंडिया का कमान सौंपा गया है.
श्रीलंका के खिलाफ 5-0 से श्रृंखला पर कब्जा करने के बाद विराट को भावी कप्तान के रूप में देखा जाने लगा है. इसी बात को लेकर पूर्व खिलाड़ी अजहर का यह बयान आया है. अजहर ने कहा, आपको एक टेस्ट के आधार पर कोहली का आकलन नहीं करना चाहिए क्योंकि किसी को भी यह समझना चाहिए कि उन्हें धौनी के चोटिल होने के कारण कप्तानी मिली है. इसलिए मुझे लगता कि हमें एक टेस्ट के आधार पर उनका आकलन नहीं करना चाहिए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










