विराट कोहली विश्व कप 2015 के स्टार दूत बने

दुबई : भारत के मौजूदा कप्तान विराट कोहली को विश्व कप 2015 के लिए स्टार दूत बनाया गया है. उन्हें ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में अगले साल होने वाले आईसीसी विश्व कप के स्टार दूतों में शामिल किया गया है. कोहली के अलावे ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिशेल जानसन, हरफनमौला शेन वाटसन, न्यूजीलैंड के कप्तान ब्रेंडन मैकुलम […]
दुबई : भारत के मौजूदा कप्तान विराट कोहली को विश्व कप 2015 के लिए स्टार दूत बनाया गया है. उन्हें ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में अगले साल होने वाले आईसीसी विश्व कप के स्टार दूतों में शामिल किया गया है.
कोहली के अलावे ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिशेल जानसन, हरफनमौला शेन वाटसन, न्यूजीलैंड के कप्तान ब्रेंडन मैकुलम और श्रीलंका के कुमार संगकारा को विश्व कप का दूत बनाया गया है. ये सभी खिलाड़ी विश्व कप की तैयारी के दौरान और टूर्नामेंट के समय भी अपना सहयोग देंगे. ये आईसीसी के कारपोरेट सोश्यल रिस्पांसिबिलिटी कार्यक्रम और अन्य प्रचार कार्यक्रमों का भी हिस्सा होंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




