जेपी विश्वविद्यालय के कुलपति राज्यपाल की बैठक में होंगे शामिल, अनुपालन रिपोर्ट करेंगे प्रस्तुत

Updated:
विज्ञापन
Saran News

जेपी विश्वविद्यालय की तस्वीर

Saran News : बिहार विश्वविद्यालयों की प्रगति रिपोर्ट पर होगी समीक्षा, 26 मई तक मांगी गई थी जानकारी

विज्ञापन

Saran News (संजय भारद्वाज) : आगामी एक जून को जयप्रकाश विश्वविद्यालय के कुलाधिपति परमेंद्र कुमार बाजपेई 1 जून को राज्यपाल के द्वारा बुलाई गई सभी कुलपतियों के बैठक में शामिल होंगे. राज्यपाल के स्थानीय सहायक सचिव गोपाल मीणा ने कुलपति को पत्र लिखकर इसकी जानकारी दी है. बैठक में लोक भवन सभागार में 11:00 बजे से होगी. बैठक में 30 अप्रैल को हुई पिछली बैठक की अनुपालन रिपोर्ट लेकर उपस्थित होना है. समर्थ की स्थिति के बारे में जानकारी देनी है.

विश्वविद्यालयों की कार्यप्रणाली की होगी समीक्षा

स्नातक और स्नातकोत्तर के शैक्षणिक एवं परीक्षा कैलेंडर की स्थिति , उपयोगिता प्रमाणपत्र की स्थिति नवगठित डिग्री कॉलेजों की स्थिति, बिहार उच्च शिक्षा विभाग, पटना से संबंधित मुद्दे, विश्वविद्यालय और कॉलेज स्तर पर नशा-विरोधी अभियान की स्थिति,नेट ज़ीरो ऊर्जा संरक्षण की स्थिति, विश्वविद्यालय के गैर-शिक्षण कर्मचारियों के रोस्टर क्लीयरेंस की स्थिति, बिहार के विश्वविद्यालयों में प्रधानाचार्यों की स्थानांतरण समिति से संबंधित मुद्दा. कुलाधिपति की स्वीकृति से कोई अन्य बिंदुओं पर विचार किया जाएगा. 26 में तक जरूरी रिपोर्ट जमा करने को कहा गया था.

Also Read : आईटी प्रबंधक और कार्यपालक सहायकों के लिए जिला प्रशासन की पहल, 29 मई को लगेगा शिविर

विज्ञापन
युवराज रतन

लेखक के बारे में

By युवराज रतन

पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.

प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन