चैपल का कार्यकाल भारतीय टीम के लिए सबसे बुरा दौर : जहीर

नयी दिल्ली : महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के ग्रैग चैपल को लेकर किये गये खुलासे के बाद अब एक के बाद एक भारतीय खिलाडियों ने नया-नया खुलासा करना शुरू कर दिया है. भारत के शीर्ष गेंदबाज जहीर खान ने आज खुलासा किया कि ग्रेग चैपल ने 2005 में उनसे कहा था कि जब तक वह […]
नयी दिल्ली : महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के ग्रैग चैपल को लेकर किये गये खुलासे के बाद अब एक के बाद एक भारतीय खिलाडियों ने नया-नया खुलासा करना शुरू कर दिया है. भारत के शीर्ष गेंदबाज जहीर खान ने आज खुलासा किया कि ग्रेग चैपल ने 2005 में उनसे कहा था कि जब तक वह टीम के कोच हैं तब तक यह तेज गेंदबाज कभी भारत के लिए नहीं खेल पाएगा. जहीर ने ऑस्ट्रेलियाई कोच के कार्यकाल को भारतीय क्रिकेट का सबसे बुरा दौर कहा.
सचिन तेंदुलकर की आत्मकथा प्लेइंग इट माइ वे में ऑस्ट्रेलियाई कोच को लेकर हुए खुलासे का पूरी तरह से समर्थन करते हुए जहीर ने आज कहा, भारतीय टीम का कोच बनाए जाने के बाद एक बार वह मेरे पास आए और बोले जहीर, मैं जब तक कोच रहूंगा तुम भारत के लिए नहीं खेलोगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




