चैंपियंस लीग में मुंबई इंडियंस की कप्तानी करेंगे कीरोन पोलार्ड
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 12 Sep 2014 10:56 AM
मुंबई : कल से शुरू हो रहे है चैंपियंस लीग में मुंबई इंडियंस का नेतृत्व कीरोन पोलार्ड करेंगे. रोहित शर्मा के चोटिल होने के बाद पोलार्ड के हिस्से यह जिम्मेदारी आयी है. पोलार्ड 2010 से मुंबई इंडियंस के साथ हैं, लेकिन अभी तक उन्हें टीम का नेतृत्व करने का अवसर नहीं मिला है. मुंबई इंडियंस […]
मुंबई : कल से शुरू हो रहे है चैंपियंस लीग में मुंबई इंडियंस का नेतृत्व कीरोन पोलार्ड करेंगे. रोहित शर्मा के चोटिल होने के बाद पोलार्ड के हिस्से यह जिम्मेदारी आयी है.
पोलार्ड 2010 से मुंबई इंडियंस के साथ हैं, लेकिन अभी तक उन्हें टीम का नेतृत्व करने का अवसर नहीं मिला है. मुंबई इंडियंस के मेंटर अनिल कुंबले ने पोलार्ड के नियुक्ति की प्रशंसा की है. उन्होंने कहा कि मुझे पूरा भरोसा है कि पोलार्ड टीम को सफलता दिलायेंगे.
उन्होंने कहा, मैं जानता हूं कि हमसे काफी उम्मीद की जा रही है. हालांकि मुझे पूरा विश्वास है कि टीम के रुप में हम किसी भी चुनौती से निबटने के लिये तैयार है. हम खिताब का बचाव करने के लिये तैयार हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










