धौनी ने वनडे में 90वीं जीत दर्ज कर अजहरुद्दीन की बराबरी की
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 31 Aug 2014 2:00 PM
नाटिंघम: महेंद्र सिंह धौनी ने कप्तान रहते हुए एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 90वीं जीत दर्ज करके मोहम्मद अजहरुद्दीन के भारतीय रिकार्ड की बराबरी की. भारत ने कल तीसरे एकदिवसीय मैच में इंग्लैंड को छह विकेट से हराकर पांच मैचों की श्रृंखला में 2-0 से बढ़त बनायी. धौनी की कप्तानी में भारत ने अब तक 161 […]
नाटिंघम: महेंद्र सिंह धौनी ने कप्तान रहते हुए एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 90वीं जीत दर्ज करके मोहम्मद अजहरुद्दीन के भारतीय रिकार्ड की बराबरी की. भारत ने कल तीसरे एकदिवसीय मैच में इंग्लैंड को छह विकेट से हराकर पांच मैचों की श्रृंखला में 2-0 से बढ़त बनायी.
धौनी की कप्तानी में भारत ने अब तक 161 मुकाबलों में 90 में जीत दर्ज की है. इसके अलावा 57 मैच भारत ने गंवाये हैं जबकि चार मैच टाई रहे और दस मैचों का परिणाम नहीं निकला. इस तरह से उनकी सफलता का प्रतिशत 60.92 है जो कि अजहरुद्दीन से बेहतर है जिनकी अगुवाई में भी भारत ने 90 मैच में जीत दर्ज की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










