कोहनी की चोट के कारण मैक्सवेल दक्षिण अफ्रीका दौरे से बाहर

Updated at : 12 Feb 2020 4:39 PM (IST)
विज्ञापन
कोहनी की चोट के कारण मैक्सवेल दक्षिण अफ्रीका दौरे से बाहर

मेलबर्न : ऑस्ट्रेलिया के हरफनमौला ग्लेन मैक्सवेल कोहनी की चोट के कारण आईपीएल के शुरुआती सत्र से बाहर रह सकते हैं जिसकी वजह से वह दक्षिण अफ्रीका के आगामी वनडे दौरे से भी बाहर हो गए हैं. दक्षिण अफ्रीका दौरा 21 फरवरी से शुरू होगा. मैक्सवेल की बायीं कोहनी का आपरेशन होगा. उनकी जगह टीम […]

विज्ञापन

मेलबर्न : ऑस्ट्रेलिया के हरफनमौला ग्लेन मैक्सवेल कोहनी की चोट के कारण आईपीएल के शुरुआती सत्र से बाहर रह सकते हैं जिसकी वजह से वह दक्षिण अफ्रीका के आगामी वनडे दौरे से भी बाहर हो गए हैं.

दक्षिण अफ्रीका दौरा 21 फरवरी से शुरू होगा. मैक्सवेल की बायीं कोहनी का आपरेशन होगा. उनकी जगह टीम में डार्सी शार्ट को शामिल किया गया है. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया का कहना है कि मैक्सवेल को पूरी तरह फिट होने में छह से आठ सप्ताह लगेंगे यानी वह आईपीएल के शुरुआती सत्र से भी बाहर हो सकते हैं.

मैक्सवेल किंग्स इलेवन पंजाब टीम में है. उन्होंने कहा, मुझे लग नहीं रहा था कि मैं इस चोट की वजह से फिलहाल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेल सकूंगा. यही वजह है कि मैने ऑपरेशन कराने का फैसला किया. मानसिक स्वास्थ्य कारणों से अक्टूबर में क्रिकेट से ब्रेक लेने वाले मैक्सवेल को उसके बाद पहली बार राष्ट्रीय टीम में चुना गया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola