ePaper

जगमोहन डालमिया के बेटे अभिषेक बने कैब के सबसे युवा अध्यक्ष

Updated at : 05 Feb 2020 8:36 PM (IST)
विज्ञापन
जगमोहन डालमिया के बेटे अभिषेक बने कैब के सबसे युवा अध्यक्ष

कोलकाता : बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष दिवंगत जगमोहन डालमिया के बेटे अभिषेक को बुधवार को बंगाल क्रिकेट संघ के अध्यक्ष पद के चुनाव में निर्विरोध चुना गया जिससे वह 38 साल की उम्र में सबसे युवा कैब अध्यक्ष बन गये. बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली के बड़े भाई और बंगाल के पूर्व बल्लेबाज स्नेहाशीष गांगुली नये […]

विज्ञापन

कोलकाता : बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष दिवंगत जगमोहन डालमिया के बेटे अभिषेक को बुधवार को बंगाल क्रिकेट संघ के अध्यक्ष पद के चुनाव में निर्विरोध चुना गया जिससे वह 38 साल की उम्र में सबसे युवा कैब अध्यक्ष बन गये.

बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली के बड़े भाई और बंगाल के पूर्व बल्लेबाज स्नेहाशीष गांगुली नये संयुक्त सचिव चुने गये हैं, पहले इस पद पर डालमिया जूनियर काबिज थे. पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली के बीसीसीआई की कमान संभालने के बाद कैब अध्यक्ष पद खाली पड़ा था.

लोढ़ा सिफारिशों वाले संविधान के अनुसार अभिषेक छह नवंबर 2021 से ‘कूलिंग आफ पीरीयड’ में चले जायेंगे जिससे उनका कार्यकाल 22 महीनों का होगा. इस तरह अभिषेक कैब के 18वें अध्यक्ष बने, उनके पिता ने दो बार यह पद संभाला था.

बीसीसीआई अध्यक्ष गांगुली को लंदन के लिये फ्लाइट पकड़नी थी, लेकिन वह अपनी बेटी सना के साथ अभिषेक को बधाई देने पहुंचे. अभिषेक ने पांच सदस्यीय टीम के साथ मीडिया से बात की. उनकी टीम में स्नेहाशीष के अलावा संयुक्त सचिव देबब्रत दास, कोषाध्यक्ष देवाशीष गांगुली और उपाध्यक्ष नरेश ओझा मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola