ePaper

टीम इंडिया के खिलाफ टी-20 शृंखला के लिए गुवाहाटी पहुंची श्रीलंकाई टीम

Updated at : 02 Jan 2020 8:58 PM (IST)
विज्ञापन
टीम इंडिया के खिलाफ टी-20 शृंखला के लिए गुवाहाटी पहुंची श्रीलंकाई टीम

गुवाहाटी : अनुभवी तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा की अगुवाई में श्रीलंका की क्रिकेट टीम भारत के खिलाफ तीन टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की शृंखला खेलने के लिए कड़ी सुरक्षा के बीच गुरुवार को यहां पहुंची. श्रीलंकाई टीम को नागरिकता संशोधन विधेयक (सीएए) के खिलाफ प्रदर्शनों को देखते हुए कड़ी सुरक्षा के बीच होटल ले जाया गया. […]

विज्ञापन

गुवाहाटी : अनुभवी तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा की अगुवाई में श्रीलंका की क्रिकेट टीम भारत के खिलाफ तीन टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की शृंखला खेलने के लिए कड़ी सुरक्षा के बीच गुरुवार को यहां पहुंची. श्रीलंकाई टीम को नागरिकता संशोधन विधेयक (सीएए) के खिलाफ प्रदर्शनों को देखते हुए कड़ी सुरक्षा के बीच होटल ले जाया गया.

भारतीय टीम के रविवार को होने वाले मैच के लिए शुक्रवार को अलग-अलग उड़ान से यहां पहुंचने की संभावना है. असम क्रिकेट संघ (एसीए) के एक अधिकारी ने कहा, ‘दोनों टीमों के लिए वैकल्पिक अभ्यास सत्र हैं. पहले श्रीलंका की टीम अभ्यास करेगी और शाम को भारतीय टीम.’

असम में सीएए के खिलाफ दिसंबर में बड़े स्तर पर विरोध प्रदर्शन हुए थे, जिससे रणजी और अंडर-19 मैच प्रभावित हुए थे. एसीए के सचिव देवजीत सैकिया ने कहा, ‘लेकिन अब स्थिति पूरी तरह से सामान्य है और राज्य में पर्यटन पूर्व की तरह चलने लग गया है. हम दस जनवरी से खेलो इंडिया खेलों की मेजबानी कर रहे हैं जिसमें लगभग सात हजार खिलाड़ी भाग लेंगे.’

उन्होंने कहा, ‘यह देश के किसी भी अन्य क्षेत्र की तरह सुरक्षित है. राज्य सरकार सुरक्षा व्यवस्था को देख रही है और यह कोई मसला नहीं है.’ बारासपारा स्टेडियम की क्षमता 39,500 दर्शकों की है जिसमें से 27,000 टिकट पहले ही बिक चुके हैं. सैकिया ने कहा, ‘लोग क्रिसमस और नये साल के जश्न में डूबे थे. हमें अंतिम क्षणों में टिकटों की बिक्री की उम्मीद है.’

दूसरा टी-20 सात जनवरी को इंदौर में जबकि तीसरा और अंतिम मैच दस जनवरी को पुणे में खेला जायेगा. श्रीलंका की टीम इस प्रकार है : लसिथ मलिंगा (कप्तान), दानुष्का गुणतिलका, अविष्का फर्नांडो, एंजेलो मैथ्यूज, दासुन शनाका, कुसाल परेरा, निरोशन डिकवेला, धनंजय डिसिल्वा, इसुरु उडाना, भानुका राजपक्षे, ओशदा फर्नांडो, वानिंदु हसरंगा, लाहिरु कुमारा, कुसाल मेंडिस, लक्षण संदाकन और कासुन राजिता.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola