चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करें श्रेयस अय्यर : अनिल कुंबले

नयी दिल्ली : भारत के पूर्व कप्तान और महान स्पिनर अनिल कुंबले का मानना है कि श्रेयस अय्यर को वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी वनडे शृंखला में चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करना चाहिए. उनका मानना है कि भारतीय गेंदबाजों के लिए यह शृंखला चुनौतीपूर्ण होगी. कुंबले ने कहा कि भारतीय गेंदबाजों को वेस्टइंडीज के मजबूत बल्लेबाजी […]
नयी दिल्ली : भारत के पूर्व कप्तान और महान स्पिनर अनिल कुंबले का मानना है कि श्रेयस अय्यर को वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी वनडे शृंखला में चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करना चाहिए. उनका मानना है कि भारतीय गेंदबाजों के लिए यह शृंखला चुनौतीपूर्ण होगी. कुंबले ने कहा कि भारतीय गेंदबाजों को वेस्टइंडीज के मजबूत बल्लेबाजी क्रम के खिलाफ सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा.
उन्होंने कहा ,‘‘ शिखर के नहीं होने से केएल राहुल को पारी के आगाज का मौका मिला है. श्रेयस अय्यर काफी परिपक्व बल्लेबाज है. मैं चाहूंगा कि वह चौथे नंबर पर उतरे.’ दोनों टीमों के बीच पहला वनडे मैच चेन्नई में खेला जायेगा. कुंबले ने स्टार स्पोटर्स से कहा ,‘‘ वेस्टइंडीज के सामने गेंदबाजी चुनौतीपूर्ण होगी. उसके पास दमदार हिटर्स हैं. विकेट भी बल्लेबाजी के अनुकूल है तो गेंदबाजों को उम्दा प्रदर्शन करना होगा.’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




