''कोहली को आउट करना मुश्किल''

हैदराबाद : वेस्टइंडीज के कोच फिल सिमन्स ने कहा कि भारत के खिलाफ शुक्रवार से शुरू होने वाली सीमित ओवर की शृंखला में उनके गेंदबाजों को विराट कोहली से ‘ज्यादा भयभीत’ होने से बचना होगा, क्योंकि इससे भारतीय कप्तान को आउट करने का मुश्किल काम और कठिन हो जायेगा. कोहली को आउट करने को ‘मुश्किल’ […]
हैदराबाद : वेस्टइंडीज के कोच फिल सिमन्स ने कहा कि भारत के खिलाफ शुक्रवार से शुरू होने वाली सीमित ओवर की शृंखला में उनके गेंदबाजों को विराट कोहली से ‘ज्यादा भयभीत’ होने से बचना होगा, क्योंकि इससे भारतीय कप्तान को आउट करने का मुश्किल काम और कठिन हो जायेगा.
कोहली को आउट करने को ‘मुश्किल’ करार करते हुए सिमन्स ने हंसते हुए भारतीय बल्लेबाज को आउट करने के कुछ अजीबोगरीब तरीके बताये. भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय और तीन वनडे खेले जायेंगे.
उन्होंने कहा, एक तो मैं उसे स्टंप से बल्लेबाजी करा सकता हूं. दूसरा, हम एक किताब पर हस्ताक्षर करें और वनडे में उसे 100 रन दे सकते हैं और बाकी खिलाड़ियों को गेंदबाजी करके आउट कर सकते हैं या फिर हम सुनिश्चित करें कि उसके खिलाफ हमारी योजना कारगर रहे.
उन्होंने कहा, हम सुनिश्चित कर सकते हैं कि गेंदबाज उससे ज्यादा भयभीत नहीं हों. लेकिन आपको नहीं पता कि क्या हो सकता है, लेकिन विराट कोहली को आउट करना मुश्किल काम है. सिमन्स ने स्वीकार किया कि भारत को दुनिया में कहीं भी हराना आसान नहीं है और 56 साल के पूर्व ऑल राउंडर ने कोहली एंड कंपनी को आउट करने के लिये अपने खिलाड़ियों को बीते अनुभव का इस्तेमाल करने की ताकीद की.
उन्होंने कहा, पिछले साल हमने भारत में कुछ टी20 और वनडे खेले थे और हम उनसे इतने ज्यादा अलग नहीं थे. एक मैच ऐसा भी रहा था जो शायद टाई रहा था. इसलिये हम उनकी तुलना में इतने ज्यादा अलग नहीं थे. उन्होंने ‘ईएसपीएनक्रिकइंफो’ से कहा, हमें देखना होगा कि हमने तब क्या किया था और अब हम उसमें क्या चीज अतिरिक्त कर सकते हैं क्योंकि उन्होंने भी अपने खेल में सुधार किया है. हमें सुनिश्चित करना होगा कि हम पिछली बार से बेहतर करें क्योंकि भारतीय टीम इतनी आसान नहीं है. ‘इंडिया इज इंडिया’.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




