ePaper

नामीबिया ने पहली बार टी-20 वर्ल्ड कप के लिए किया क्वालीफाई, ओमान को 54 रन से हराया

Updated at : 30 Oct 2019 12:47 PM (IST)
विज्ञापन
नामीबिया ने पहली बार टी-20 वर्ल्ड कप के लिए किया क्वालीफाई, ओमान को 54 रन से हराया

दुबई: नामीबिया ने यहां आईसीसी टी20 विश्व कप क्वालीफायर में ओमान को हराकर पहली बार अगले साल आस्ट्रेलिया में होने वाले टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई किया. नीदरलैंड भी जगह बनाने में सफल रहा. ऑलराउंडर जेजे स्मिट ने महज 25 गेंद में 59 रन की शानदार पारी खेली. नामीबिया ने ओमान को 54 रन से हराया […]

विज्ञापन

दुबई: नामीबिया ने यहां आईसीसी टी20 विश्व कप क्वालीफायर में ओमान को हराकर पहली बार अगले साल आस्ट्रेलिया में होने वाले टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई किया. नीदरलैंड भी जगह बनाने में सफल रहा. ऑलराउंडर जेजे स्मिट ने महज 25 गेंद में 59 रन की शानदार पारी खेली.

नामीबिया ने ओमान को 54 रन से हराया

नामीबिया ने ओमान को 54 रन से शिकस्त देकर अक्टूबर 2020 में आस्ट्रेलिया में होने वाले विश्व कप की आठ टीमों के पहले दौर के लिये स्थान सुनिश्चित किया. नामीबिया ने बल्लेबाजी का फैसला कर सात विकेट पर 161 रन का स्कोर खड़ा किया जिसमें स्मिट ने अपनी पारी के दौरान पांच छक्के जड़े जबकि क्रेग विलियम्स ने भी 45 रन की पारी खेली. टी20 विश्व कप 2016 में हिस्सा लेने वाली ओमान की टीम इस लक्ष्य के जवाब में 107 रन पर सिमट गयी.

2003 का वनडे विश्व खेला है नामीबिया

नामीबिया ने 2003 में 50 ओवर के विश्व कप में अपने सभी छह मैच गंवा दिये थे. अब टीम प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में पापुआ न्यू गिनी से भिड़ेगी जबकि ओमान अब भी क्वालीफाई कर सकता है, अगर प्लेऑफ में वो हांगकांग को हरा दे. इससे पहले नीदरलैंड ने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) को आठ विकेट से मात देकर आस्ट्रेलिया का टिकट कटाया.

आयरलैंड टीम कर चुकी है क्वालीफाई

आयरलैंड पर जीत से शुरूआत करने वाली यूएई की टीम निर्धारित 20 ओवर में नौ विकेट पर केवल 80 रन ही बना सकी. इसके बाद नीदरलैंड ने 29 गेंद रहते यह लक्ष्य हासिल कर लिया. नीदरलैंड की टीम सेमीफाइनल में आयरलैंड के सामने होगी जो पहले ही क्वालीफाई कर चुकी है. वहीं यूएई के पास भी क्वालीफाई करने का अंतिम मौका है लेकिन उसे स्कॉटलैंड को मात देनी होगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola