ePaper

#HappyDeepavali : सहवाग, धवन सहित कई क्रिकेटरों ने दी दीपावली की शुभकामनाएं

Updated at : 27 Oct 2019 11:26 AM (IST)
विज्ञापन
#HappyDeepavali : सहवाग, धवन सहित कई क्रिकेटरों ने दी दीपावली की शुभकामनाएं

नयी दिल्‍ली : इस समय पूरे देशभर में दीपावली और काली पूजा की धूम है. लोग एक-दूसरे को इस अवसर पर बधाई दे रहे हैं. टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी वीरेंद्र सहवाग ने भी अपने चाहने वालों को दीपावली की शुभकामनाएं दी है. वीरु ने ट्वीट किया और लिखा, आपका मार्ग हमेशा पकाश से प्रज्ज्वलित […]

विज्ञापन

नयी दिल्‍ली : इस समय पूरे देशभर में दीपावली और काली पूजा की धूम है. लोग एक-दूसरे को इस अवसर पर बधाई दे रहे हैं. टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी वीरेंद्र सहवाग ने भी अपने चाहने वालों को दीपावली की शुभकामनाएं दी है.

वीरु ने ट्वीट किया और लिखा, आपका मार्ग हमेशा पकाश से प्रज्ज्वलित रहे और आपके जीवन में खुशियां, प्रेम और प्रकाश हो. धूम धाम मनाएं दीपावली का त्‍योहार.

सहवाग के अलावा टीम इंडिया के सलामी बल्‍लेबाज शिखर धवन ने भी ट्वीट कर अपने फैन्‍स को दीपावली की शुभकामनाएं दी है. शिखर ने ट्वीट किया, दीवाली आपके परिवार में प्रकाश, शांति, समृद्धि और खुशिायों से भर दे. आप सभी को दीपावली की बहुत-बहुत शुभकामनाएं.

हरभजन सिंह ने भी लोगों को दिवाली की शुभमानाएं दी. भज्‍जी ने पंजाबी में ट्वीट किया और लोगों को दीपोत्‍सव की शुभकामनाएं दी. टीम इंडिया में वेरी-वेरी स्‍पेशल के नाम से मशहूर वीवीएस लक्ष्‍मण ने भी अपने फैन्‍स को दीपावली की शुभकामनाएं दी और लिखा, रोशनी का यह त्योहार आपके जीवन की हर पहलू को रोशन करता रहे. मैं आप सभी की खुशियों का कामना करता हूं. दीपावली की बहुत शुभकामनाएं.

बीसीसीआई ने भी दिवाली के अवसर पर भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच रांची में खेले गये तीसरे और आखिरी टेस्‍ट मैच का एक वीडियो पोस्‍ट किया और दिवाली की शुभकामनाएं दी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola