सलामी बल्लेबाज के रूप में रोहित शर्मा का कैरियर आगे बढ़ेगा : अख्तर
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 07 Oct 2019 9:48 PM
नयी दिल्ली : पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर का मानना है कि सलामी बल्लेबाज के रूप में पहले टेस्ट की दोनों पारियों में शतक के बाद रोहित शर्मा का टेस्ट करियर आगे ही बढ़ेगा. अख्तर ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, रोहित शर्मा एक के बाद एक शतक बना रहा है और मैं […]
नयी दिल्ली : पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर का मानना है कि सलामी बल्लेबाज के रूप में पहले टेस्ट की दोनों पारियों में शतक के बाद रोहित शर्मा का टेस्ट करियर आगे ही बढ़ेगा.
अख्तर ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, रोहित शर्मा एक के बाद एक शतक बना रहा है और मैं कहता रहा हूं कि रोहित को भारतीय टेस्ट टीम में होना चाहिए. यहां से वह महान टेस्ट खिलाड़ी बनेगा. टेस्ट क्रिकेटर के रूप में रोहित काफी प्रगति करेगा. अख्तर ने कहा कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले शमी को उन्होंने रिवर्स स्विंग को खतरनाक हथियार के रूप में इस्तेमाल करने की सलाह दी थी.
पाकिस्तान के लिए 1997 से 2007 के बीच 46 टेस्ट में 178 विकेट चटकाने वाले 44 साल के अख्तर ने कहा, पाकिस्तानी तेज गेंदबाजों को सलाह देने को तैयार हैं, लेकिन कोई मदद की मांग की नहीं कर रहा. उन्होंने कहा, दुखद है कि हमारे पाकिस्तानी तेज गेंदबाज मेरे से नहीं पूछ रहे कि वे कैसे अपनी गेंदबाजी में सुधार कर सकते हैं लेकिन शमी जैसे भारतीय गेंदबाज ऐसा कर रहे हें. जहां तक मेरे देश का सवाल है यह दुखद स्थिति है. अख्तर ने साथ ही विराट कोहली को गेंदबाज का कप्तान भी करार दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










