दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट मैच कल से, रोहित शर्मा के ''करियर'' का होगा ''टेस्ट'', ऐसा रहेगा मौसम

विशाखापत्तनमः दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बुधवार से यहां शुरू हो रहे पहले क्रिकेट टेस्ट मैच में पूरे भारत की निगाह रोहित शर्मा पर होगी. टीम इंडिया इस उम्मीद के साथ उतरेगा कि सीमित ओवरों के क्रिकेट में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले रोहित शर्मा अपनी इस फार्म को टेस्ट क्रिकेट में सलामी बल्लेबाज के रूप में […]
विशाखापत्तनमः दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बुधवार से यहां शुरू हो रहे पहले क्रिकेट टेस्ट मैच में पूरे भारत की निगाह रोहित शर्मा पर होगी. टीम इंडिया इस उम्मीद के साथ उतरेगा कि सीमित ओवरों के क्रिकेट में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले रोहित शर्मा अपनी इस फार्म को टेस्ट क्रिकेट में सलामी बल्लेबाज के रूप में दोहरा पाएंगे.
टेस्ट श्रृंखला से पहले रोहित को सलामी बल्लेबाज के रूप में उतारने के प्रयोग से वांछित नतीजे नहीं मिले. दक्षिण अफ्रीका के एकमात्र अभ्यास मैच में पारी का आगाज करते हुए वह खाता खोले बिना ही पवेलियन लौट गए. रोहित की बेहतरीन फार्म को देखते हुए युवराज सिंह सहित कई पूर्व क्रिकेटरों का मानना है कि मुंबई के इस बल्लेबाज को सभी प्रारूपों में खेलना चाहिए और उन्हें टेस्ट सलामी बल्लेबाज के रूप में अधिक मौके मिलने चाहिए.
वेस्टइंडीज दौरे पर उन्हें दो टेस्ट की श्रृंखला के दौरान मध्यक्रम में जगह नहीं मिली लेकिन खराब फार्म के कारण लोकेश राहुल को बाहर किए जाने के कारण भारत को उम्मीद होगी कि मयंक अग्रवाल के साथ मिलकर रोहित शीर्ष पर स्थिर जोड़ी बनाएंगे.
पहले टेस्ट से पूर्व नेट सत्र के दौरान सभी की नजरें रोहित पर टिकी थी जो मौके का फायदा उठाने और अपने टेस्ट रिकार्ड में सुधार के लिए प्रतिबद्ध दिखे. रोहित ने अब तक 27 टेस्ट में 39 . 62 की औसत से 1585 रन बनाए हैं जबकि सीमित ओवरों के क्रिकेट में उनके नाम पर 10000 से अधिक रन दर्ज हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




