डीडीसीए ने फिरोजशाह कोटला का नाम अरुण जेटली स्टेडियम रखा

नयी दिल्ली : दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) ने गुरुवार को दिवंगत राजनेता और खेल प्रशासक अरुण जेटली की याद में फिरोजशाह कोटला का नमा अरुण जेटली स्टेडियम रखा. रंगारंग समारोह में गृह मंत्री अमित शाह ने पूर्व वित्त मंत्री जेटली के परिवार की मौजूदगी में अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम का डिजिटल तरीके से […]
नयी दिल्ली : दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) ने गुरुवार को दिवंगत राजनेता और खेल प्रशासक अरुण जेटली की याद में फिरोजशाह कोटला का नमा अरुण जेटली स्टेडियम रखा. रंगारंग समारोह में गृह मंत्री अमित शाह ने पूर्व वित्त मंत्री जेटली के परिवार की मौजूदगी में अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम का डिजिटल तरीके से उद्घाटन किया.
डीडीसीए ने भारतीय कप्तान विराट कोहली के नाम पर भी फिरोजशाह कोटला पर नए पवेलियन स्टैंड का अनावरण किया. कोहली हाल में टेस्ट क्रिकेट में महेंद्र सिंह धौनी को पीछे छोड़ते हुए भारत के सबसे सफल कप्तान बने. इस मौके पर अंडर 19 खिलाड़ी से लेकर भारतीय कप्तान बनने के कोहली के सफर को वीडियो और एनिमेशन फिल्म के जरिए दिखाया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




