ePaper

बीसीसीआई ने अंतरराष्ट्रीय और घरेलू मैचों के लिए आकाशवाणी से साझेदारी की

Updated at : 10 Sep 2019 5:55 PM (IST)
विज्ञापन
बीसीसीआई ने अंतरराष्ट्रीय और घरेलू मैचों के लिए आकाशवाणी से साझेदारी की

नयी दिल्ली : बीसीसीआई ने राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के भारत में खेले जाने वाले मुकाबलों और घरेलू मैचों के रेडियो पर सीधे प्रसारण के लिए आकाशवाणी (एआईआर) से दो साल का करार किया है. मंगलवार को हुई इस घोषणा के तहत देश के लाखों श्रोताओं को आकाशवाणी पर रेडियो कमेंट्री के जारिये मैच का सीधा […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : बीसीसीआई ने राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के भारत में खेले जाने वाले मुकाबलों और घरेलू मैचों के रेडियो पर सीधे प्रसारण के लिए आकाशवाणी (एआईआर) से दो साल का करार किया है.

मंगलवार को हुई इस घोषणा के तहत देश के लाखों श्रोताओं को आकाशवाणी पर रेडियो कमेंट्री के जारिये मैच का सीधा प्रसारण सुनने को मिलेगा. आडियो कमेंट्री की शुरुआत 15 सितंबर को धर्मशाला में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारत की आगामी टी20 अंतरराष्ट्रीय शृंखला के पहले मुकाबले से होगी.

अंतरराष्ट्रीय मैचों के अलावा आकाशवाणी पुरुषों और महिलाओं के घरेलू टूर्नामेंटों के लिए भी यह सेवा प्रदान करेगा. दो साल का यह समझौता 10 सितंबर, 2019 से 31 अगस्त 2021 तक चलेगा. इस साझेदारी के तहत रणजी ट्रॉफी, ईरानी कप, देवधर ट्रॉफी, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी और महिला चैलेंजर जैसी शृंखलाओं की कवरेज शामिल है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola