भारत के खिलाफ मुकाबले से पहले वेस्टइंडीज को झटका, कीमो पॉल बाहर
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 22 Aug 2019 3:40 PM
नार्थ साउंड : हरफनमौला कीमो पॉल को टखने की चोट के कारण भारत के खिलाफ पहले क्रिकेट टेस्ट से बाहर होना पड़ा जिनकी जगह तेज गेंदबाज मिगुल कमिंस को वेस्टइंडीज टीम में जगह दी गई है. पाल के बायें टखने में चोट लगी थी. वह रिहैबिलिटेशन के लिये एंटीगा में रहेंगे. वेस्टइंडीज टीम के अंतरिम […]
नार्थ साउंड : हरफनमौला कीमो पॉल को टखने की चोट के कारण भारत के खिलाफ पहले क्रिकेट टेस्ट से बाहर होना पड़ा जिनकी जगह तेज गेंदबाज मिगुल कमिंस को वेस्टइंडीज टीम में जगह दी गई है.
पाल के बायें टखने में चोट लगी थी. वह रिहैबिलिटेशन के लिये एंटीगा में रहेंगे. वेस्टइंडीज टीम के अंतरिम कोच फ्लायड रीफर ने एक बयान में कहा , कीमो इस मैच से बाहर हो गए हैं. मिगुल हालांकि काफी उम्दा गेंदबाज है और उनके पास अनुभव भी है.
कमिंस ने भारत के खिलाफ तीन साल पहले टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण किया था. उन्होंने दूसरे मैच की दूसरी पारी में 48 रन देकर छह विकेट लिये थे. पहला टेस्ट गुरुवार से शुरू हो रहा है जो आईसीसी विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप का भी आगाज है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










