ePaper

क्रिकेट से संन्यास पर गेल ने कही यह बात

Updated at : 15 Aug 2019 2:03 PM (IST)
विज्ञापन
क्रिकेट से संन्यास पर गेल ने कही यह बात

पोर्ट ऑफ स्पेन : क्रिस गेल ने भारत के खिलाफ तीसरे और अंतिम एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के बाद सफाई दी है कि उन्होंने अब तक खेल से संन्यास नहीं लिया है. गेल वर्षा से प्रभावित तीसरे एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में विशेष 301 नंबर की जर्सी पहनकर उतरे, जो उनके करियर में खेले एकदिवसीय मैचों […]

विज्ञापन

पोर्ट ऑफ स्पेन : क्रिस गेल ने भारत के खिलाफ तीसरे और अंतिम एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के बाद सफाई दी है कि उन्होंने अब तक खेल से संन्यास नहीं लिया है. गेल वर्षा से प्रभावित तीसरे एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में विशेष 301 नंबर की जर्सी पहनकर उतरे, जो उनके करियर में खेले एकदिवसीय मैचों की संख्या है. वह 300 वनडे खेलने वाले वेस्टइंडीज के एकमात्र क्रिकेटर हैं.

गेल ने 41 गेंद में 72 रन की पारी खेली. इसके बावजूद वेस्टइंडीज को छह विकेट से हार का सामना करना पड़ा. वह वेस्टइंडीज की पारी के 12वें ओवर में आउट हुए, जिसके बाद उन्होंने अपना हेलमेट उतारकर बल्ले के हैंडल के ऊपर रखा, जिससे संकेत गया कि यह उनका अंतिम एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच है.

गेल ने हालांकि मैच के बाद इन अटकलों और सुझावों को खारिज कर दिया कि यह उनका विदाई मैच था. क्रिकेट वेस्टइंडीज द्वारा पोस्ट वीडियो में जब उनके एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा, ‘मैंने कोई घोषणा नहीं की. संन्यास की.’

यह पूछने पर कि क्या वह खेलते रहेंगे, गेल ने कहा, ‘हां, अगली जानकारी तक.’ गेल ने इससे पहले घोषणा की थी कि ब्रिटेन में विश्व कप उनका अंतिम अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट होगा, लेकिन बाद में उन्होंने इरादा बदल दिया. विश्व कप के दौरान उन्होंने कहा कि वह भारत के खिलाफ घरेलू एकदिवसीय और टेस्ट शृंखला खेलना चाहते हैं, जिससे संभवत: उन्हें किंग्सटन में घरेलू मैदान पर विदाई टेस्ट खेलने का मौका मिलता.

गेल को हालांकि टेस्ट टीम में नहीं चुना गया, जिससे संकेत गये कि बुधवार को तीसरा वनडे उनका अंतिम अंतरराष्ट्रीय मैच था. मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में वेस्टइंडीज के कप्तान जेसन होल्डर ने कहा, ‘मेरी जानकारी के अनुसार उसने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास नहीं लिया है.’ उन्होंने कहा, ‘लेकिन आज की पारी उसके करियर का उदाहरण है. उसने शानदार पारी खेली. उसने हमें बेहतरीन शुरुआत दिलायी.’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola