ePaper

खेल मंत्री ने बीसीसीआई के नाडा के अंतर्गत आने के कदम का स्वागत किया

Updated at : 10 Aug 2019 4:04 PM (IST)
विज्ञापन
खेल मंत्री ने बीसीसीआई के नाडा के अंतर्गत आने के कदम का स्वागत किया

नयी दिल्ली : खेल मंत्री किरेन रिजिजू ने शनिवार को बीसीसीआई के राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी (नाडा) के अंतर्गत आने के फैसले का स्वागत किया और इसे खेलों में स्वच्छ और पारदर्शी शासन की दिशा में एक बड़ा कदम करार दिया. बरसों तक नानुकुर करने के बाद आखिरकार भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) शुक्रवार को राष्ट्रीय […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : खेल मंत्री किरेन रिजिजू ने शनिवार को बीसीसीआई के राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी (नाडा) के अंतर्गत आने के फैसले का स्वागत किया और इसे खेलों में स्वच्छ और पारदर्शी शासन की दिशा में एक बड़ा कदम करार दिया.

बरसों तक नानुकुर करने के बाद आखिरकार भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) शुक्रवार को राष्ट्रीय डोपिंग निरोधक एजेंसी (नाडा) के दायरे में आने को तैयार हो गया जिससे उसके राष्ट्रीय खेल महासंघ (एनएसएफ) बनने की संभावना बढ़ गयी है.

रीजीजू ने कहा, मैं नहीं चाहता कि कोई भी मुद्दा या मामला अनसुलझा रहे. सारे मतभेद सर्वसम्मति से निपटा लेने चाहिए क्योंकि मैं खेलों और खिलाड़ियों के हित में खेलों में स्वच्छ और पारदर्शी शासन में भरोसा करता हूं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola