युवा खिलाड़ियों के लिये जगह छोड़कर खुश हैं मलिंगा, शुक्रवार को खेलेंगे आखिरी वनडे
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 25 Jul 2019 5:34 PM
कोलंबो : श्रीलंका के तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा ने गुरुवार को कहा कि वह युवा खिलाड़ियों के लिये जगह खाली करके बहुत खुश हैं. मलिंगा शुक्रवार को बांग्लादेश के खिलाफ कोलंबो में अपना आखिरी एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच खेलेंगे. उन्होंने इस मैच के बाद वनडे से संन्यास लेने की घोषणा की है हालांकि उनके टी20 प्रारुप […]
कोलंबो : श्रीलंका के तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा ने गुरुवार को कहा कि वह युवा खिलाड़ियों के लिये जगह खाली करके बहुत खुश हैं. मलिंगा शुक्रवार को बांग्लादेश के खिलाफ कोलंबो में अपना आखिरी एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच खेलेंगे.
उन्होंने इस मैच के बाद वनडे से संन्यास लेने की घोषणा की है हालांकि उनके टी20 प्रारुप में करियर जारी रखने की संभावना है. मलिंगा ने टीम के अभ्यास सत्र के बाद पत्रकारों से कहा, मैं इस समय एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से विदाई लेकर बहुत खुश हूं. यह नये खिलाड़ियों के लिये खुद को परखने और अगले विश्व कप के लिये तैयार होने का समय है.
उन्होंने कहा, हमें भले ही कुछ झटके सहने पड़े, लेकिन हम एक और विश्व कप जीतने की क्षमता रखते हैं. श्रीलंका ने 1996 में वनडे विश्व कप और 2014 में टी20 विश्व कप जीता था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










