ePaper

कुरेन ने कहा कि विश्व कप की जीत से इंग्लैंड की एशेज टीम को मिलेगी प्रेरणा

Updated at : 18 Jul 2019 8:24 PM (IST)
विज्ञापन
कुरेन ने कहा कि विश्व कप की जीत से इंग्लैंड की एशेज टीम को मिलेगी प्रेरणा

लंदन : सैम कुरेन का मानना है कि इंग्लैंड की विश्व कप में ऐतिहासिक जीत एशेज टीम को प्रेरित करेगी जिसका ध्यान अब इस महत्वपूर्ण टेस्ट शृंखला को जीतने पर टिक गया है. रविवार को समाप्त हुए विश्व कप के कारण ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की शृंखला पर किसी का बहुत ध्यान नहीं […]

विज्ञापन

लंदन : सैम कुरेन का मानना है कि इंग्लैंड की विश्व कप में ऐतिहासिक जीत एशेज टीम को प्रेरित करेगी जिसका ध्यान अब इस महत्वपूर्ण टेस्ट शृंखला को जीतने पर टिक गया है.

रविवार को समाप्त हुए विश्व कप के कारण ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की शृंखला पर किसी का बहुत ध्यान नहीं गया जो एक अगस्त से एजबेस्टन में शुरू होगी.

कुरेन ने कहा कि एशेज क्रिकेट कैलेंडर में अब भी सबसे महत्वपूर्ण है, लेकिन टेस्ट टीम विश्व कप के प्रदर्शन को दोहराने के लिये प्रतिबद्ध है. उन्होंने कहा, मैं यह कहने वाला अकेला नहीं हूं कि यह अब तक का सबसे बेहतरीन क्रिकेट मैच था और इसलिए विश्व कप फाइनल अविश्वसनीय था.

यह एशेज में भाग लेने वाले इंग्लैंड के क्रिकेटरों को उत्साह प्रदान करेगा. कुरेन ने कहा, इंग्लिश क्रिकेट में एशेज का सबसे अहम चीज है. उम्मीद है कि सितंबर में ओवल में एशेज भी हमारे हाथों में होगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola