ePaper

वर्ल्‍ड कप फाइनल : 14-15 जुलाई को लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड के ऊपर से नहीं उड़ पायेंगे कोई विमान

Updated at : 13 Jul 2019 4:55 PM (IST)
विज्ञापन
वर्ल्‍ड कप फाइनल : 14-15 जुलाई को लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड के ऊपर से नहीं उड़ पायेंगे कोई विमान

लॉर्ड्स : वर्ल्‍ड कप मैचों के दौरान मैदान के ऊपर से राजनीतिक संदेश लिखे बैनर वाले छोटे विमानों के उड़ने से आईसीसी को शर्मसार होना पड़ा है. अब उसी के मद्देनजर आईसीसी ने वर्ल्‍ड कप फाइनल को लेकर लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड को नो फ्लाई जोन बनाया है. यानी की ग्राउंड के ऊपर से 14 और […]

विज्ञापन

लॉर्ड्स : वर्ल्‍ड कप मैचों के दौरान मैदान के ऊपर से राजनीतिक संदेश लिखे बैनर वाले छोटे विमानों के उड़ने से आईसीसी को शर्मसार होना पड़ा है. अब उसी के मद्देनजर आईसीसी ने वर्ल्‍ड कप फाइनल को लेकर लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड को नो फ्लाई जोन बनाया है. यानी की ग्राउंड के ऊपर से 14 और 15 जुलाई को कोई भी विमान नहीं उड़ पायेंगे. आईसीसी ने इसके लिए संबंधित प्राधिकरण से अनुरोध किया है.

गौरतलब हो गुरुवार को इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरे सेमीफाइनल के दौरान एक विमान एजबेस्टन क्रिकेट स्टेडियम के ऊपर से गुजरा जिस पर बलूचिस्तान के समर्थन का संदेश लिखा था.

एक छोटे विमान ने ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच सेमीफाइनल मैच के दौरान पांच बार घेरा लगाया और उस पर विरोध दर्ज कराने वाला बैनर लगा था. बैनर में लिखा था, ‘दुनिया को बलूचिस्तान (पाकिस्तान में एक प्रांत)’ के बारे में बात करनी चाहिए.’ यह पहली बार नहीं है जब छोटे विमान राजनीतिक संदेश के बैनर लेकर मौजूदा विश्व कप के दौरान दिखायी दिये हों. दो ग्रुप मैचों के दौरान भी इसी तरह की घटना हुई थी.

भारत-श्रीलंका ग्रुप मैच के दौरान हेडिंग्ले क्रिकेट मैदान पर एक विमान गुजरा जिस पर ‘कश्मीर के लिये न्याय’ और ‘भारत नरसंहार रोको, कश्मीर को आजाद करो’ के बैनर लगे थे. इसके बाद एक अन्य विमान पर ‘भारत भीड़ द्वारा पीटकर हत्या बंद करो’ संदेश लिखा था. इससे पहले पाकिस्तान-अफगानिस्तान के बीच मैच के दौरान भी बलूचिस्तान के बारे में संदेश लिखा एक विमान गुजरा था.

इस तरह की लगातार हुई घटनाओं के बाद बीसीसीआई के दबाव में आईसीसी और स्थानीय आयोजन समिति ने ओल्ड ट्रैफर्ड के ऊपर ‘नो फ्लाईजोन’ घोषित किया जिस पर भारत और न्यूजीलैंड के बीच मैच खेला जाना था, लेकिन इसमें एक अन्य ही ड्रामा हुआ जिसमें खालिस्तान का समर्थन करने वाले चार सिख दर्शकों को आईसीसी ने स्टेडियम से बाहर कर दिया था क्योंकि उन्होंने राजनीति से प्रेरित संदेश वाली टीशर्ट पहनी हुई थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola