अंशुला कपूर की शादी की तैयारियां शुरू, पिता बोनी कपूर का दिल छू लेने वाला नोट
Boney Kapoor With Daughter Anshula Kapoor
Boney Kapoor Note For Anshula Kapoor: अंशुला कपूर जल्द ही रोहन ठक्कर संग शादी करने वाली हैं. शादी की तैयारियों के बीच पिता बोनी कपूर ने बेटी के लिए इमोशनल नोट शेयर किया है. अंशुला की बैचलरेट पार्टी की तस्वीरें भी वायरल हो रही हैं, जिससे फैंस काफी उत्साहित हैं.
Boney Kapoor Note For Anshula Kapoor: फिल्म निर्माता बोनी कपूर की बेटी अंशुला कपूर जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाली हैं. घर में जहां शादी की तैयारियां जोरों पर हैं, वहीं इस खास मौके पर बोनी कपूर का इमोशनल अंदाज भी देखने को मिला है. उन्होंने अपनी बेटी के लिए एक प्यारा सा नोट शेयर किया है, जो सोशल मीडिया पर चर्चा में है.
रोहन ठक्कर संग लेंगी सात फेरे
अंशुला कपूर अपने बॉयफ्रेंड रोहन ठक्कर के साथ नई जिंदगी की शुरुआत करने जा रही हैं. दोनों ने अपने रिश्ते को काफी निजी रखा है. बीते साल जुलाई में न्यूयॉर्क में सगाई के बाद अक्टूबर में ‘गोर धना’ रस्म भी पूरी हो चुकी है. अब शादी की तैयारियां तेजी से चल रही हैं, हालांकि शादी की तारीख को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है.
बेटी के लिए बोनी कपूर का इमोशनल पोस्ट

शादी के माहौल के बीच बोनी कपूर ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर अंशुला की एक तस्वीर शेयर की, जिसमें वह कैफे में बैठी नजर आ रही हैं. इस तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा कि उनकी प्यारी अंशुला शादी से पहले और भी ज्यादा प्यारी होती जा रही हैं. पिता का यह भावुक संदेश फैंस को काफी पसंद आ रहा है.
तैयारियों के बीच खुश नजर आईं अंशुला
अंशुला इन दिनों शादी की तैयारियों में व्यस्त हैं, लेकिन इस बीच वह अपने लिए सुकून के पल भी निकाल रही हैं. हाल ही में उन्होंने अपनी बैचलरेट पार्टी सियोल में सेलिब्रेट की, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुईं. दोस्तों के साथ बिताए गए ये पल उनके लिए बेहद खास रहे.
यह भी पढ़ें: कभी थे लाखों दिलों की धड़कन, आज इस हाल में दिखे ‘आशिकी’ फेम राहुल रॉय, वीडियो वायरल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए