गुमला: टुडुरमा जंगल में आग बुझाने गई टीम को मिला शिकार का सामान, दो गिरफ्तार 

Updated:
विज्ञापन
gumla news forest

गिरफ्तार किये गए दो लोग

Gumla News: गुमला में आग बुझाने पहुंची वन विभाग की टीम को जानवरों के शिकार का सामान मिला. मौके से फंदे, लकड़ी और बाइक बरामद किया गया. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.

विज्ञापन

गुमला से दुर्जय पासवान की रिपोर्ट

Gumla News: झारखंड के गुमला जिले के रायडीह प्रखंड स्थित टुडुरमा जंगल में आग बुझाने गई वन विभाग की टीम को जंगली जानवरों का शिकार करने और पकड़ने वाला सामान मिला है. इस मामले में टीम ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है. 

आरोपियों को भेजा गया जेल 

गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान टुडुरमा के पहाड़ लुरू गांव निवासी जीतू मुंडा (30 वर्ष) और चमरू मुंडा (39 वर्ष) के रूप में हुई है. जंगल से झोपड़ीनुमा घर से एक बाइक, प्लास्टिक का तिरपाल, जंगली जानवर फंसाने वाला सामान, रस्सी का फंदा, पांच पोल साइज के लकड़ा बोटा बरामद हुआ है. गिरफ्तार दोनों आरोपियों को शुक्रवार को जेल भेज दिया गया. 

आग बुझाने के दौरान खुला राज 

मिली जानकारी के अनुसार, रायडीह वन क्षेत्र के प्रधान वनरक्षी मुनेश्वर राम, हेमराज उरांव और प्रभारी वनपाल चंद्रेश चरण राम दोपहर 2.00 बजे सरकारी वाहन में सवार होकर लुरू पहाड़ टुडुरमा के जंगल में आग बुझाने गए थे. क्योंकि, यहां कुछ लोगों ने आग लगा दी थी. इसी क्रम में जंगल और पहाड़ के बीच प्लास्टिक तिरपाल से बना एक झोपड़ी घर मिला. जिसके अंदर एक मोटरसाइकिल दिखाई दिया. शक होने पर मोटरसाइकिल की जांच की गई. मोटरसाइकिल की तलाशी लेने पर पाया गया कि जंगली जानवर को फंसाने वाला फंदा मोटरसाइकिल में रखा हुआ था. मोटरसाइकिल के आसपास कोई भी घर या व्यक्ति मौजूद नहीं था. आसपास के जंगल में साल के पांच पोल साइज के पेड़ की कटाई कर कच्ची लकड़ी का बोझा को प्लास्टिक की झोपड़ी में मोटरसाइकिल के साथ रखा गया था. मोटरसाइकिल को 20 फंदा और दो बोझा लकड़ी सहित जब्त कर सरकारी वाहन से टोचन करते हुए रायडीह वन परिसर कैंपस में लाकर रखा गया. 

जांच में हुआ खुलासा

प्रधान वनरक्षी मुनेश्वर राम ने बताया कि जांच के क्रम में जीतू मुंडा और चमरू मुंडा को पकड़ा गया. उनलोगों से पूछताछ में पता चला कि उन लोगों ने ही जंगल में सामान रखा है. पूछताछ में बताया कि झोपड़ी बनाकर मोटरसाइकिल जंगल में रखते हैं. फंदे का इस्तेमाल जंगली जानवरों को फंसाने और शिकार के लिए किया जाता है. साथ ही जंगल से साल का कच्चा पेड़ काटकर जलावन के रूप में बाजार में बेचते हैं.

यह भी पढ़ें: बोकारो में रंगेहाथ पकड़े गए CCL के अफसर: सेवानिवृत्त कर्मी के बेटे से घूस लेते दबोचे गए, पूरे दिन चली छापेमारी

यह भी पढ़ें: 16 हजार लीटर पानी का संकट होगा दूर: सरायकेला के राजनगर में खराब पड़ी जलापूर्ति योजना जल्द होगी बहाल

विज्ञापन
श्वेता वैद्य

लेखक के बारे में

By श्वेता वैद्य

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola