भारत के बाहर होते ही फाइनल का टिकट बेच रहे भारतीय दर्शक, निशाम ने की ये अपील
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 13 Jul 2019 3:44 PM
लंदन : न्यूजीलैंड के हरफनमौला जिम्मी नीशाम ने भारतीय प्रशंसकों से अपील कि है कि वे विश्व कप क्रिकेट के फाइनल मुकाबले के टिकट को आईसीसी के आधिकारिक मंच से बेचे. बड़ी संख्या में भारतीय प्रशंसकों ने विश्व कप का टिकट इस उम्मीद में खरीद लिया था कि विराट कोहली की टीम फाइनल में खेलेगी. […]
लंदन : न्यूजीलैंड के हरफनमौला जिम्मी नीशाम ने भारतीय प्रशंसकों से अपील कि है कि वे विश्व कप क्रिकेट के फाइनल मुकाबले के टिकट को आईसीसी के आधिकारिक मंच से बेचे.
बड़ी संख्या में भारतीय प्रशंसकों ने विश्व कप का टिकट इस उम्मीद में खरीद लिया था कि विराट कोहली की टीम फाइनल में खेलेगी. सेमीफाइनल में हालांकि न्यूजीलैड से हार कर टीम खिताबी मुकाबले से बाहर हो गयी. ऐसे में भारतीय प्रशंसकों के पास मैच देखने या फिर टिकट को बेचने का विकल्प है.
रविवार को लार्ड्स के मैदान पर खेले जाने वाले विश्व कप के फाइनल में न्यूजीलैंड और इंग्लैंड की टीमों के बीच मुकाबला होगा. नीशाम ने भारतीय प्रशंसकों से इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के प्रशंसकों का ख्याल रखने को कहा। नीशाम ने ट्वीट किया, प्रिय भारतीय प्रशंसक, अगर आप फाइनल मैच को देखने के लिए स्टेडियम में नहीं आना चाहते है तो कृपया अपने टिकट को आधिकारिक मंच से बेच दे.
मुझे पता है ज्यादा मुनाफे के साथ टिकट बेचना फायदे का सौदा है, लेकिन क्रिकेट के असली प्रशंसकों को मौका दीजिए, सिर्फ अमीरों को नहीं. हाल ही में आईसीसी ने भी टिकटों को लेकर ‘वापसी नीति’ बनायी है जिसके तहत प्रशंसक अपने टिकट को वापस कर पूरी रकम ले सकते है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










