क्रिकेट सट्टेबाजी के दो गिरोहों का पर्दाफाश, छह पकड़े गये
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 30 Jun 2019 10:18 PM
नयी दिल्ली : दिल्ली पुलिस ने रोहिणी और शक्ति नगर में दो अलग-अलग अभियानों में क्रिकेट सट्टेबाजी रैकेट चलाने के आरोप में छह लोगों को गिरफ्तार किया है. अधिकारियों ने रविवार को बताया कि इस सिलसिले में संदीप (40), पंकज (35), अरुण (31), राजीव सचदेवा (52), अमित (31) और दीपक गुप्ता (38) को गिरफ्तार किया […]
नयी दिल्ली : दिल्ली पुलिस ने रोहिणी और शक्ति नगर में दो अलग-अलग अभियानों में क्रिकेट सट्टेबाजी रैकेट चलाने के आरोप में छह लोगों को गिरफ्तार किया है. अधिकारियों ने रविवार को बताया कि इस सिलसिले में संदीप (40), पंकज (35), अरुण (31), राजीव सचदेवा (52), अमित (31) और दीपक गुप्ता (38) को गिरफ्तार किया गया है.
पुलिस ने बताया कि कार्रवाई के दौरान चार लैपटॉप, 26 मोबाइल फोन, दो एलईडी टीवी सेट और कैलकुलेटर जब्त किए गए. अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (अपराध) राजीव रंजन ने कहा, पुलिस ने एक गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए गुरुवार को शक्ति नगर एक्सटेंशन में छापेमारी की और दीपक गुप्ता तथा राजीव सचदेवा को उस समय गिरफ्तार कर लिया जब वे भारत और वेस्टइंडीज के बीच विश्व कप मैच पर सट्टा लगा रहे थे.
उन्होंने बताया कि एक अन्य अभियान में, पुलिस ने शुक्रवार को रोहिणी सेक्टर-2 में एक घर पर छापा मारा और संदीप, पंकज, अरुण तथा अमित को उस समय गिरफ्तार कर लिया जब वे दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका के बीच विश्व कप मैच पर सट्टा लगा रहे थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










