विराट कोहली बने 20 हजारी तो लारा ने हिंदी में ट्‌वीट किया-इस कंपनी में आपका स्वागत है...

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 Jun 2019 11:52 AM

विज्ञापन

मैनचेस्टर : विश्वकप में कल वेस्टइंडीज के खिलाफ खेलते हुए विराट कोहली ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे तेज 20 हजार रन पूरे कर लिये हैं. उन्होंने यह रिकॉर्ड बनाया और वेस्टइंडीज के महान खिलाड़ी ब्रायन लारा और सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ दिया है. विराट कोहली के इस प्रदर्शन पर ब्रायन लारा ने उन्हें बधाई […]

विज्ञापन

मैनचेस्टर : विश्वकप में कल वेस्टइंडीज के खिलाफ खेलते हुए विराट कोहली ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे तेज 20 हजार रन पूरे कर लिये हैं. उन्होंने यह रिकॉर्ड बनाया और वेस्टइंडीज के महान खिलाड़ी ब्रायन लारा और सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ दिया है.

विराट कोहली के इस प्रदर्शन पर ब्रायन लारा ने उन्हें बधाई दी और अपना संदेश हिंदी में ट्‌वीट किया. उन्होंने लिखा ‘इस कंपनी में आपका स्वागत है’. आपके मुझसे और सचिन से 36 इनिंग पहले ही यह उपलब्धि हासिल कर ली है. आपको बहुत बधाई. साथ ही लारा ने भारतीय टीम को उनकी जीत पर भी बधाई दी.

गौरतलब है कि विराट कोहली ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 20 हजार रन पूरे कर लिये हैं. वे सचिन तेंडुलकर और राहुल द्रविड़ के बाद इस क्लब में शामिल होनेवाले तीसरे भारतीय बने हैं.वह सबसे तेज यह 417 पारियों में यह उपलब्धि हासिल करनेवाले क्रिकेटर बन गये हैं.

कोहली के अलावा देश-दुनिया के 11 क्रिकेटरों ने अंतरराष्ट्रीय मैचों में 20 हजार से अधिक रन बनाये हैं. सबसे अधिक सचिन ने 34 हजार से अधिक रन बनाये हैं . लारा ने 453 पारियों में, रिकी पोंटिंग ने 468 पारियों में और सचिन तेंदुलकर ने 453 पारी में 20 हजार रन बनाये हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola