विराट सबसे तेज 20 हजारी बने, सचिन-लारा का रिकॉर्ड तोड़ा

नयी दिल्ली : टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली सबसे तेजी से 20 हजार अंतरराष्ट्रीय रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गये हैं. इसके साथ ही उन्होंने सचिन तेंदुलकर और ब्रायन लारा के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया. इससे पहले सबसे तेजी से 20 हजार रन बनाने का रिकॉर्ड भारत के ही सचिन तेंडुलकर और वेस्टइंडीज […]
नयी दिल्ली : टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली सबसे तेजी से 20 हजार अंतरराष्ट्रीय रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गये हैं. इसके साथ ही उन्होंने सचिन तेंदुलकर और ब्रायन लारा के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया.
इससे पहले सबसे तेजी से 20 हजार रन बनाने का रिकॉर्ड भारत के ही सचिन तेंडुलकर और वेस्टइंडीज के ब्रायन लारा के नाम था. कोहली ने अब तक 417 पारियों (131 टेस्ट, 224 वनडे और 62 टी-20) में 20,013 रन बनाये हैं. तेंडुलकर और लारा दोनों ही 453 पारियों में इस मुकाम पर पहुंचे थे, जबकि ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पॉटिंग ने 468 पारियों में 20 हजार अंतरराष्ट्रीय रनों का आंकड़ा छुआ था.
कोहली इन दिनों शानदार फॉर्म में हैं. बीते रविवार को पाकिस्तान के साथ खेलते हुए कोहली ने 77 रनों की पारी के दौरान सबसे तेजी से 11 हजार वनडे रन बनाने का कीर्तिमान अपने नाम किया था.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




