क्रिकेटर महेंद्र सिंह धौनी से लेकर नेमार तक हैं ''पबजी'' के दीवाने

रांची : दुनियाभर में लोग वीडियो गेम पबजी के दिवाने हैं. इसकी पॉपुलैरिटी इसी से पता चलती है कि टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी से लेकर ब्राजील के दिग्गज फुटबॉलर नेमार भी इस खेल के दीवाने हैं. भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज एमएस धौनी को यह वीडियो गेम अत्यधिक पसंद है. पिछले दिन इएसपीएन […]
रांची : दुनियाभर में लोग वीडियो गेम पबजी के दिवाने हैं. इसकी पॉपुलैरिटी इसी से पता चलती है कि टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी से लेकर ब्राजील के दिग्गज फुटबॉलर नेमार भी इस खेल के दीवाने हैं. भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज एमएस धौनी को यह वीडियो गेम अत्यधिक पसंद है. पिछले दिन इएसपीएन के एक इंटरैक्शन कार्यक्रम में टीम इंडिया के स्पिनर कुलदीप यादव ने भी इस बात का खुलासा किया कि किस तरह धौनी इस गेम के प्रति क्रेजी हैं. कुलदीप ने बताया कि सिर्फ धौनी ही नहीं मनीष पांडे, युजवेंद्र चहल और केदार जाधव भी इस गेम के माहिर खिलाड़ी हैं.
सर्वर की मांग कर चुके हैं नेमार
नेमार : इस गेम के प्रति ब्राजील के स्टार फुटबॉलर नेमार की दीवानगी भी काफी अधिक है. इस गेम को लेकर नेमार का लगाव इसी से पता चलता है कि उन्होंने पबजी कॉर्प से खुद के लिए सर्वर उपलब्ध कराने की मांग भी की है. हालांकि इसपर अभी तक पबजी कॉर्प की ओर से कोई जवाब नहीं आया है. देमेत्रिएस जॉनसन : मिक्स मार्शल आर्ट (एमएमए) के देमेत्रिएस जॉनसन भी पबजी के शौकीन हैं. यहां तक कि वह इस गेम के गोल्डन चिकन टूर्नामेंट में भी हिस्सा ले चुके हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




