ePaper

डिविलियर्स के संन्‍यास से वापसी पर डुप्लेसिस से चुप्पी तोड़ी - कहा, बहुत देर हो चुकी

Updated at : 11 Jun 2019 4:40 PM (IST)
विज्ञापन
डिविलियर्स के संन्‍यास से वापसी पर डुप्लेसिस से चुप्पी तोड़ी - कहा, बहुत देर हो चुकी

साउथम्पटन : दक्षिण अफ्रीका के कप्तान फाफ डुप्लेसिस ने एबी डिविलियर्स के संन्यास से वापस लौटने की इच्छा जताये जाने को लेकर उठे विवाद पर अपनी चुप्पी तोड़ते हुए बताया कि उन्होंने इस आक्रामक बल्लेबाज से कहा था कि उनकी पेशकश पर विचार करने के लिये अब बहुत देर हो चुकी है. दक्षिण अफ्रीका की […]

विज्ञापन

साउथम्पटन : दक्षिण अफ्रीका के कप्तान फाफ डुप्लेसिस ने एबी डिविलियर्स के संन्यास से वापस लौटने की इच्छा जताये जाने को लेकर उठे विवाद पर अपनी चुप्पी तोड़ते हुए बताया कि उन्होंने इस आक्रामक बल्लेबाज से कहा था कि उनकी पेशकश पर विचार करने के लिये अब बहुत देर हो चुकी है.

दक्षिण अफ्रीका की भारत के हाथों छह विकेट से हार के बाद यह समाचार सामने आया के डिविलियर्स संन्यास से वापसी करके विश्व कप में खेलना चाहते हैं, लेकिन दक्षिण अफ्रीकी टीम प्रबंधन ने टीम चयन से ठीक पहले की गयी उनकी यह पेशकश ठुकरा दी थी.

डुप्लेसिस ने इससे पहले इस पर टिप्पणी नहीं की थी, लेकिन सोमवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच बारिश की भेंट चढ़ने के बाद उन्होंने इस मसले पर खुलकर बात की. उन्होंने कहा जब वे दोनों आईपीएल में भारत में खेल रहे थे तब डिविलियर्स ने फोन करके उनसे यह आग्रह किया था.

डुप्लेसिस चेन्नई सुपरकिंग्स और डिविलियर्स रायल चैलेंजर्स बेंगलोर की तरफ से आईपीएल में खेल रहे थे. डुप्लेसिस ने कहा, वह (डिविलियर्स) मेरे पास नहीं आया. हमने केवल फोन पर बातचीत की. टीम चयन से पहले वाली रात को उसने मुझे फोन किया. उसने केवल यही कहा कि ‘मुझे ऐसा लगता है.’

मैंने उससे कहा, ‘मुझे लगता है कि बहुत देर हो चुकी है, लेकिन मैं अगली सुबह कोच और चयनकर्ताओं से उनकी राय जानने के लिये बात करूंगा क्योंकि टीम लगभग तय है. ‘उन्होंने कहा, लेकिन उस दिन टीम घोषित होनी थी. जब मैंने कोच और चयनकर्ताओं से बात की तो वे इस पर सहमत थे कि अब बहुत देर हो चुकी है और टीम में बदलाव करना संभव नहीं है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola