ePaper

मैक्सवेल का ऑलराउंडर प्रदर्शन विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया की सफलता की कुंजी : कमिंस

Updated at : 28 May 2019 4:17 PM (IST)
विज्ञापन
मैक्सवेल का ऑलराउंडर प्रदर्शन विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया की सफलता की कुंजी : कमिंस

लंदन : ऑस्ट्रेलियाई उपकप्तान पैट कमिंस ने कहा कि छठा विश्व कप जीतने के उनके सपने को पूरा करने के लिये बल्ले और गेंद से हरफनमौला ग्लेन मैक्सवेल का प्रदर्शन काफी अहम होगा. ऑस्ट्रेलिया ने विश्व कप से पहले भारत और पाकिस्तान के खिलाफ लगातार दो वनडे शृंखलायें जीती है. मैक्सवेल ने यूएई में 5-0 […]

विज्ञापन

लंदन : ऑस्ट्रेलियाई उपकप्तान पैट कमिंस ने कहा कि छठा विश्व कप जीतने के उनके सपने को पूरा करने के लिये बल्ले और गेंद से हरफनमौला ग्लेन मैक्सवेल का प्रदर्शन काफी अहम होगा.

ऑस्ट्रेलिया ने विश्व कप से पहले भारत और पाकिस्तान के खिलाफ लगातार दो वनडे शृंखलायें जीती है. मैक्सवेल ने यूएई में 5-0 से जीती शृंखला में तीन अर्धशतक जमाये थे. लंकाशर में खेलने से उन्हें इंग्लैंड के हालात के अनुरूप खुद को ढालने में मदद मिली.

कमिंस के हवाले से आईसीसी मीडिया ने कहा , उसने पिछले कुछ महीने में बल्ले और गेंद से हमारे लिये शानदार प्रदर्शन किया है. वह पूरे दस ओवर फेंकने के लिये गेंदबाजी में भी एक विकल्प है.

उन्होंने कहा , वह फील्डिंग में भी शानदार है यानी तीनों विभाग में उसका प्रदर्शन अच्छा है. वह हमारा छठा गेंदबाज है और अपना दिन होने पर वह दस ओवर भी डाल सकता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola