ePaper

दर्शकों की हूटिंग से स्टीव स्मिथ को नहीं पड़ता फर्क

Updated at : 26 May 2019 12:19 PM (IST)
विज्ञापन
दर्शकों की हूटिंग से स्टीव स्मिथ को नहीं पड़ता फर्क

साउथम्पटन : स्टीव स्मिथ को आस्ट्रेलिया की इंग्लैंड के खिलाफ विश्व कप अभ्यास मैच में 12 रन से जीत के दौरान दर्शकों की हूटिंग का भी सामना करना पड़ा लेकिन इस पूर्व कप्तान ने कहा कि इससे उन पर कोई असर नहीं पड़ता. स्मिथ ने गेंद से छेड़छाड़ के मामले में एक साल का प्रतिबंध […]

विज्ञापन

साउथम्पटन : स्टीव स्मिथ को आस्ट्रेलिया की इंग्लैंड के खिलाफ विश्व कप अभ्यास मैच में 12 रन से जीत के दौरान दर्शकों की हूटिंग का भी सामना करना पड़ा लेकिन इस पूर्व कप्तान ने कहा कि इससे उन पर कोई असर नहीं पड़ता. स्मिथ ने गेंद से छेड़छाड़ के मामले में एक साल का प्रतिबंध लगने के बाद पहली बार इंग्लैंड की सरजमीं पर कोई मैच खेला जिसमें उन्होंने 116 रन बनाये. उनकी इस पारी से आस्ट्रेलिया ने विश्व कप मेजबान और खिताब के प्रबल दावेदार इंग्लैंड को हराया। स्मिथ और उनकी तरह एक साल का प्रतिबंध झेलने वाले डेविड वार्नर जब बल्लेबाजी के लिये आये और जब आउट होकर वापस लौटे तो दर्शकों ने उनकी खूब हूटिंग की। स्मिथ जब अर्धशतक और शतक तक पहुंचे तब भी उन्हें दर्शकों की फब्तियां सहनी पड़ी.

स्मिथ ने मैच के बाद संवाददाताओं से कहा, ‘‘हर कोई अपने विचार रखने और वे किसी व्यक्ति के साथ कैसा व्यवहार करना चाहते हैं, इसके लिये स्वतंत्र है। मुझे इससे कोई फर्क नहीं पड़ता. मैं इससे परेशान नहीं हूं. मैं इस पर ध्यान नहीं देता.” उन्होंने कहा, ‘‘जब मैं क्रीज पर था तब मैंने इस पर ध्यान नहीं दिया कि दर्शक क्या कह रहे हैं.”

स्मिथ ने कहा कि उनका और वार्नर का उनके साथियों ने वापसी पर तहेदिल से स्वागत किया. उन्होंने कहा, ‘‘यह ऐसा है जैसे हम टीम से बाहर ही नहीं हुए थे. मैं जानता हूं कि मुझे बालकनी से मेरे साथियों का समर्थन मिल रहा था और मेरे लिये यह सबसे अधिक महत्वपूर्ण है.” स्मिथ ने कहा, ‘‘अगर मैं उन्हें और आस्ट्रेलियाई लोगों को गौरवान्वित कर सकता हूं तो यही मेरा काम है. ”

अपनी फार्म के बारे में उन्होंने कहा, ‘‘मैं इसको बहुत अधिक तवज्जो नहीं देता। ये केवल अभ्यास मैच हैं. उम्मीद है कि असली मैचों में भी मेरी यही फार्म रहेगी. लेकिन मैं अच्छा महसूस कर रहा हूं। जब भी आप आस्ट्रेलिया के लिये शतक बनाते हो तो यह वास्तविक सम्मान होता है.”

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola