बोले सहवाग- भारतीय टीम में हार्दिक जैसी प्रतिभा कोई और नहीं
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 15 May 2019 2:36 PM
नयी दिल्ली : भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग का कहना है कि टीम के पास हरफनमौला हार्दिक पंड्या जैसा प्रतिभाशाली कोई खिलाड़ी नहीं है. सहवाग के अनुसार हार्दिक उन खिलाड़ियों में से है जिनका कोई विकल्प नहीं हो सकता. हार्दिक ने मुंबई इंडियंस की आईपीएल में चौथी खिताबी जीत में अहम भूमिका निभायी. […]
नयी दिल्ली : भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग का कहना है कि टीम के पास हरफनमौला हार्दिक पंड्या जैसा प्रतिभाशाली कोई खिलाड़ी नहीं है. सहवाग के अनुसार हार्दिक उन खिलाड़ियों में से है जिनका कोई विकल्प नहीं हो सकता.
हार्दिक ने मुंबई इंडियंस की आईपीएल में चौथी खिताबी जीत में अहम भूमिका निभायी. इससे पहले वह टीवी चैट शो में महिला विरोधी बयानबाजी के कारण विवादों के घेरे में थे. प्रतिबंध झेलकर लौटे हार्दिक ने आईपीएल में 15 मैचों में 402 रन बनाये और उनका स्ट्राइक रेट 191 . 42 रहा.
सहवाग ने क्रिकेटनेक्स्ट से कहा ,‘‘ बल्ले और गेंद से हार्दिक पंड्या की प्रतिभा के कोई आसपास भी नहीं है.” हार्दिक के साथ चैट शो में केएल राहुल भी थे लेकिन दोनों ने आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










