ePaper

महेंद्र सिंह धौनी को फिटनेस प्राॅब्लम, फैंस हुए चिंतित

Updated at : 27 Apr 2019 1:36 PM (IST)
विज्ञापन
महेंद्र सिंह धौनी को फिटनेस प्राॅब्लम, फैंस हुए चिंतित

चेन्नई : महेंद्र सिंह धौनी और हरफनमौला रविंद्र जडेजा के बारे में चेन्नई सुपरकिंग्स के कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने बताया है कि दोनों बीमार चल रहे हैं. यह खबर विश्व कप का इंतजार कर रहे भारतीय प्रशंसकों को मायूस कर सकती है. धौनी और जडेजा के बिना शुक्रवार को सुरेश रैना की अगुवाई में चेन्नई […]

विज्ञापन

चेन्नई : महेंद्र सिंह धौनी और हरफनमौला रविंद्र जडेजा के बारे में चेन्नई सुपरकिंग्स के कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने बताया है कि दोनों बीमार चल रहे हैं. यह खबर विश्व कप का इंतजार कर रहे भारतीय प्रशंसकों को मायूस कर सकती है. धौनी और जडेजा के बिना शुक्रवार को सुरेश रैना की अगुवाई में चेन्नई की टीम घरेलू मुकाबले में मुंबई इंडियंस से 46 रन से हार गयी थी. बुखार के कारण धौनी मैदान में नहीं उतर सके थे.

धौनी और जडेजा की बीमारी के बारे में फ्लेमिंग ने कहा, "वे (धौनी और जडेजा) दोनों ही काफी बीमार हैं. दोनों अस्वस्थ है, विषाणु और जीवाणु की चपेट में है. बहुत सारी टीमें इस समय ऐसी स्थिति से संघर्ष कर रही हैं. टूर्नामेंट के इस सत्र में धौनी सात पारियों में 100 से अधिक के औसत से 314 रन के साथ चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं. विश्व कप इंग्लैंड में 30 मई से शुरू हो रहा है जिसमें धौनी और जडेजा दोनों भारतीय टीम का हिस्सा हैं.

टीम दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पांच जून को अपने अभियान की शुरूआत करेगी. प्लेऑफ में जगह पक्की कर चुकी चेन्नई की टीम का अगला मुकाबला एक मई को दिल्ली कैपिटल्स से होगा. फ्लेमिंग ने कहा कि पिछले दो सप्ताह में टीम ने छह मैच खेले हैं और चार के विश्राम से खिलाड़ियों को फायदा होगा. न्यूजीलैंड के इस पूर्व कोच ने कहा, ‘‘ हम चार दिन के विश्राम का इंतजार कर रहे थे. मुझे लगता है कि मुंबई (पांच दिन का विश्राम) को इसका फायदा मिला है. हम भी वही करेंगे.’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola