द्रविड ने कहा,रनों की संख्या में तेंदुलकर के बाद दूसरे नंबर पर होंगे कैलिस

Published at :04 Jul 2014 7:33 AM (IST)
विज्ञापन
द्रविड ने कहा,रनों की संख्या में तेंदुलकर के बाद दूसरे नंबर पर होंगे कैलिस

नयी दिल्ली : पूर्व भारतीय कप्तान राहुल द्रविड ने दक्षिण अफ्रीका के महान आल राउंडर जाक कैलिस की तारीफ की है. उन्‍होंनेजाककैलिस को क्रिकेट के भगवान माने जाने वाले सचिन तेंदुलकर के बाद दूसरा महान खिलाड़ी करार दिया. जाक कैलिस ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में होने वाले पांचवें विश्व कप में भाग लेने की तैयारियों में […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : पूर्व भारतीय कप्तान राहुल द्रविड ने दक्षिण अफ्रीका के महान आल राउंडर जाक कैलिस की तारीफ की है. उन्‍होंनेजाककैलिस को क्रिकेट के भगवान माने जाने वाले सचिन तेंदुलकर के बाद दूसरा महान खिलाड़ी करार दिया. जाक कैलिस ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में होने वाले पांचवें विश्व कप में भाग लेने की तैयारियों में जुटे हैं.

द्रविड ने ईएसपीएनक्रिकइंफो डाट काम में नई वीडियो सीरीज मार्डन मास्टर्स में कहा, मुझे लगता है कि वह (कैलिस) सचमुच कुछ रिकार्ड तोड़ रन जुटायेगा. अगर आप देखो तो मुझे लगता है कि वह तेंदुलकर के ओवरआल रनों के बाद शायद दूसरे नंबर पर रहेगा. द्रविड ने इस 38 वर्षीय खिलाड़ी, जो इस समय सीमित ओवरों की श्रृंखला के लिये श्रीलंका में हैं, के बारे में कहा, वह इतने दबाव के बावजूद बहुत फिट दिखता है. उनकी बल्लेबाजी और गेंदबाजी को देखते हुए उन्‍हें बहुत ज्यादा चोट नहीं लगी है. ऐसा लगता है कि वह कुछ समय के लिये ऐसे ही शानदार तरीके से खेलेगा.

द्रविड को लगता है कि टेस्ट में 13289 रन और वनडे में 11574 रन को देखते हुए कैलिस की उपलब्धियां शानदार हैं जबकि क्रिकेट से संन्यास ले चुके तेंदुलकर का टेस्ट में 15921 रन और वनडे में 18426 रन का रिकार्ड हैं. उन्होंने कैलिस की बल्लेबाजी तकनीक की बड़ी प्रशंसा की.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola