बिहार में एक और सीट पर MLC उपचुनाव का ऐलान, जानिए मंगल पांडेय वाली सीट पर कब होगी वोटिंग

Updated:
विज्ञापन
bihar election news

सांकेतिक तस्वीर

Bihar News: बिहार विधान परिषद की एक और सीट पर उपचुनाव का ऐलान हुआ है. 12 मई को मतदान होगा. इस सीट के साथ भोजपुर-बक्सर सीट पर भी वोटिंग होगी, जिससे राज्य की राजनीति में हलचल तेज हो गई है.

विज्ञापन

Bihar News: बिहार विधान परिषद की एक और सीट पर उपचुनाव की घोषणा कर दी गई है. यह सीट पूर्व मंत्री मंगल पांडेय के विधायक बनने के बाद खाली हुई थी. विधानसभा कोटे की इस सीट के लिए 12 मई को मतदान कराया जाएगा. इस सीट से जीतने वाले उम्मीदवार का कार्यकाल शेष अवधि के लिए होगा. यानी नया एमएलसी करीब 4 साल तक इस पद पर रहेगा, क्योंकि मंगल पांडेय का कार्यकाल 2030 तक था.

चुनाव कार्यक्रम घोषित, जानिए पूरा शेड्यूल

भारत निर्वाचन आयोग ने उपचुनाव का पूरा कार्यक्रम जारी कर दिया है.

  • 23 अप्रैल: अधिसूचना जारी और नामांकन शुरू
  • 30 अप्रैल: नामांकन की अंतिम तारीख
  • 2 मई: नामांकन पत्रों की जांच
  • 4 मई: नामांकन वापसी की आखिरी तारीख
  • 12 मई: सुबह 9 से शाम 4 बजे तक मतदान
  • 12 मई शाम 5 बजे: मतगणना और परिणाम

NDA की मजबूत स्थिति, जीत की संभावना

इस उपचुनाव में सत्ताधारी गठबंधन एनडीए की स्थिति मजबूत मानी जा रही है. विधानसभा में संख्याबल अधिक होने के कारण इस सीट पर उसकी जीत लगभग तय मानी जा रही है. यह सीट पहले भाजपा के पास थी, इसलिए इस बार भी भाजपा या उसके सहयोगी दल से उम्मीदवार उतरने की संभावना है.

भोजपुर-बक्सर सीट पर भी साथ में वोटिंग

फिलहाल सभी की नजर इस बात पर है कि एनडीए किसे उम्मीदवार बनाता है. साथ ही यह भी देखने वाली बात होगी कि विपक्ष इस सीट पर अपना प्रत्याशी उतारता है या नहीं. इसी दिन 12 मई को भोजपुर-बक्सर स्थानीय निकाय सीट पर भी मतदान होगा. यह सीट जदयू के एमएलसी राधाचरण साह के विधायक बनने के बाद खाली हुई थी.

दोनों सीटों पर सीधा मुकाबला

भोजपुर-बक्सर सीट पर एनडीए की ओर से राधाचरण साह के बेटे कन्हैया प्रसाद उम्मीदवार हैं. वहीं महागठबंधन की ओर से राजद ने सोनू राय को मैदान में उतारा है. इस सीट पर मुकाबला दिलचस्प माना जा रहा है.

Also Read: शपथ के बाद फुल एक्शन में CM सम्राट, अफसरों की लगाई क्लास, प्रधान सचिवों को दिया ये टास्क

विज्ञापन
अभिनंदन पांडेय

लेखक के बारे में

By अभिनंदन पांडेय

भोपाल से शुरू हुई पत्रकारिता की यात्रा ने बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर डिजिटल तक का मुकाम तय किया है. वर्तमान में पटना में कार्यरत हूं और बिहार की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास कर रहा हूं. गौतम बुद्ध, चाणक्य और आर्यभट की धरती से होने का गर्व है. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखता हूं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन