RCB vs LSG, IPL 2026: डार और भुवी की घातक गेंदबाजी, लखनऊ 146 पर ढेर

Updated:
विज्ञापन
Royal Challengers Bengalurus Rasikh Salam

रसिख सलाम, फोटो पीटीआई

RCB vs LSG, IPL 2026: आईपीएल 2026 में आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और लखनऊ सुपर जायंट्स की टीमें आमने-सामने हैं. आरसीबी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. मैच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जा रहा है.

विज्ञापन

RCB vs LSG, IPL 2026: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जाइंट्स को 146 के स्कोर पर ऑल आउट कर दिया. आरसीबी की ओर से भुवनेश्वर कुमार और रासिख सलाम डार ने घातक गेंदबाजी की. डार ने 4 ओवर में 24 रन देकर चार विकेट चटकाया. जबकि भुवी ने 4 ओवर में 27 रन देकर तीन बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता दिखाया. जोश हेजलवुड ने एक और क्रुणाल पंड्या ने दो विकेट लिए.

लखनऊ की ओर से मिशेल मार्श, आयुष बडोनी और मुकुल चौधरी ने खेली अच्छी पारी

लखनऊ की ओर से मिशेल मार्श, आयुष बडोनी और मुकुल चौधरी ने खेली अच्छी पारी खेली. मार्श ने 40, बडोनी ने 38 और मुकुल ने 39 रन की पारी खेली. इसके अलावा एडेन मार्कराम केवल 12 रन बनकार आउट हुए. कप्तान ऋषभ पंत एक रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हो गए. जोश हेजलवुड की गेंद पंत के बाईं कोहनी पर लगी और दर्द से झटपटाने लगे. पंत ने 6 गेंदों का सामना किया.

टीमें इस प्रकार हैं

लखनऊ सुपर जाइंट्स (प्लेइंग इलेवन): एडेन मार्कराम, मिशेल मार्श, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), निकोलस पूरन, आयुष बदोनी, अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, मोहम्मद शमी, अवेश खान, दिग्वेश सिंह राठी, प्रिंस यादव.

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (प्लेइंग इलेवन): फिलिप साल्ट, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेज़लवुड, सुयश शर्मा, रसिख सलाम डार.

दोनों टीमों के इम्पैक्ट प्लेयर

लखनऊ सुपर जायंट्स: मणिमारन सिद्धार्थ, जॉर्ज लिंडे, मैथ्यू ब्रीत्ज़के, हिम्मत सिंह, मयंक यादव.

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: विराट कोहली, वेंकटेश अय्यर, जॉर्डन कॉक्स, कनिष्क चौहान, मंगेश यादव

लखनऊ की टीम में अर्जुन तेंदुलकर को आज भी मौका नहीं दिया गया

लखनऊ सुपर जाइंट्स ने अर्जुन तेंदुलकर को आज भी मौका नहीं दिया. जबकि अर्जुन नेट पर जमकर पसीना बहा रहे हैं. घातक गेंदबाजी और बल्लेबाजी करते अर्जुन के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. जिससे साफ पता चलता है कि अर्जुन लखनऊ की ओर से मैदान में उतरने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं.

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola