MI vs PBKS: डिकॉक का धमाकेदार शतक, MI ने पंजाब को दिया 196 रनों का टार्गेट

Updated:
विज्ञापन
बड़ा शॉट लगाते एमआई के ओपनर क्विंटन डिकॉक

बड़ा शॉट लगाते एमआई के ओपनर क्विंटन डिकॉक

MI vs PBKS: टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस ने पंजाब किंग्स के खिलाफ 195 रन बनाए. ओपनर क्विंटन डिकॉक ने धमाकेदार शतक जड़ा और 112 रनों की नाबाद पारी खेली. नमन धीर ने भी उनका बेहतरीन साथ दिया और अर्धशतक जड़ा.

विज्ञापन

MI vs PBKS: आईपीएल 2026 के एक रोमांचक मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने क्विंटन डिकॉक के आतिशी शतक की बदौलत निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट खोकर 195 रन बनाए. पारी के अंत तक क्रीज पर डटे डिकॉक ने विपक्षी गेंदबाजों की जमकर खबर ली. मुंबई इंडियंस की शुरुआत कुछ खास नहीं रही थी, लेकिन सलामी बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक ने एक छोर मजबूती से संभाले रखा. उन्होंने महज 60 गेंदों में 112 रनों की नाबाद पारी खेली, जिसमें 8 चौके और 7 शानदार छक्के शामिल थे. उनका साथ मध्यक्रम में नमन धीर ने बखूबी निभाया, जिन्होंने 31 गेंदों में 50 रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया.

अर्शदीप सिंह की घातक गेंदबाजी

विपक्षी टीम की ओर से अर्शदीप सिंह सबसे सफल गेंदबाज रहे. उन्होंने अपने 4 ओवर के स्पेल में केवल 22 रन देकर 3 बड़े विकेट (रायन रिकलटन, सूर्यकुमार यादव और शेरफेन रदरफोर्ड) चटकाए. अर्शदीप की धारदार गेंदबाजी की वजह से ही मुंबई इंडियंस 200 के आंकड़े को पार करने से चूक गई.

सूर्यकुमार और हार्दिक रहे फ्लॉप

मुंबई के लिए आज का दिन दिग्गजों के लिए निराशाजनक रहा. स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव बिना खाता खोले पहली ही गेंद पर आउट हो गए, वहीं कप्तान हार्दिक पांड्या भी केवल 14 रन बनाकर चलते बने. तिलक वर्मा ने अंत में 3 गेंदों पर 8 रन बनाकर स्कोर को 195 तक पहुंचाने में मदद की.

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

पंजाब किंग्स : प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्य, श्रेयस अय्यर (कप्तान), कूपर कोनोली, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को जानसन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार विशाक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल.
मुंबई इंडियंस : क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रयान रिकेलटन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या (कप्तान), शेरफेन रदरफोर्ड, नमन धीर, मयंक रावत, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह.

क्या कहा श्रेयस अय्यर ने

टॉस जीतने के बाद पंजाब के कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा, ‘हम पहले गेंदबाज़ी करेंगे. मुझे लगता है कि हमें IPL में शानदार शुरुआत मिली है. यही हर कप्तान चाहता है, खासकर सीजन की शुरुआत में और हमारा कॉम्बिनेशन पूरे सीजन में जबरदस्त रहा है. मुझे लगता है कि हमें बस अपनी लय बनानी है और अपनी गति बनाए रखनी है. मैं टीम में हर किसी से बस यही कहता हूं कि वे वर्तमान पर ध्यान दें और यह सुनिश्चित करें कि वे पूरे समय पूरी तरह से एक्टिव रहें. आप जानते हैं, कभी-कभी हम थोड़े लापरवाह हो जाते हैं, लेकिन यह एक तेज रफ्तार वाला खेल है और आपको पूरे समय खेल में पूरी तरह से एक्टिव रहना होता है.

चोट की वजह से रोहित प्लेइंग XI से बाहर

टॉस के बाद एमआई के कप्तान हार्दिक पांड्या ने कहा, ‘हम भी पहले गेंदबाजी करना पसंद करते, लेकिन, टॉस हारना भी अच्छा ही रहा. अब अच्छा क्रिकेट खेलने का समय है, जीत हासिल करने का समय है. मुझे लगता है कि हमने ठीक-ठाक क्रिकेट खेला है. बस कुछ ओवरों में, हम मौकों का फायदा नहीं उठा पाए और हम उन बड़े पलों को गंवाते रहे और हम बस इसी बारे में बात करेंगे और यह पक्का करेंगे कि इस मैच में, हम मैदान पर उतरें और यह सुनिश्चित करें कि हम जीत हासिल करेंगे. हम कुछ चोटों से परेशान रहे हैं. रोहित पिछले मैच से बाहर हैं. उनपर नजर रखी जा रही है. मिशेल भी बीमार हैं. तो मिशेल सैंटनर भी उपलब्ध नहीं हैं. इसलिए हमने कुछ बदलाव किए हैं.

ये भी पढ़ें…

CSK को झटका, खलील अहमद चोट के कारण आईपीएल 2026 से बाहर

क्या बारिश बिगाड़ेगी एमआई और पंजाब किंग्स का खेल? देखें कैसा रहेगा मुंबई का मौसम

विज्ञापन
अमलेश नंदन सिन्हा

लेखक के बारे में

By अमलेश नंदन सिन्हा

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola